11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोक अदालत की सफलता सभी पक्षों की भागीदारी पर निर्भर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को आयोजित की जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
The success of Lok Adalat depends on the participation of all parties

लोक अदालत की सफलता सभी पक्षों की भागीदारी पर निर्भर

प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को

जोधपुर.

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मार्च को आयोजित की जाएगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवकुमार खत्री ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय की विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस संदीप मेहता के संयोजन में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को एडीआर सेंटर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जस्टिस मेहता ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता तभी सुनिश्चित हो सकेगी जब सम्बन्धित पक्षकारों की भागीदारी अधिक से अधिक होगी। बैठक में अतिरिक्त महाधिवक्ता सुनील बेनिवाल, रेखा बोराणा, मनीष व्यास, पंकज शर्मा, अनिल गौड़, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, दी ओरिएन्टल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इग्रो जनरल इंश्योरेंस, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस, बजाज एलियांज इंश्योरेंस कंपनी, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने भाग लिया।