पापड़ जैसा स्वाद है इस मोटे अनाज के खाखरे का
जोधपुरPublished: Aug 17, 2023 09:20:05 pm
#International millet year


पापड़ जैसा स्वाद है इस मोटे अनाज के खाखरे का,पापड़ जैसा स्वाद है इस मोटे अनाज के खाखरे का,पापड़ जैसा स्वाद है इस मोटे अनाज के खाखरे का
अब खाइए बाजरे का खाखरा, स्वाद पापड़ जैसा, 7 अलग-अलग फ्लेवर में
- काजरी ने डीएसटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया
- प्रोटीनयुक्त होने से बच्चाें के लिए विशेष उपयाेगी गजेंद्र सिंह दहिया
जोधपुर. केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) ने कृषक महिलाओं की आयु दुगनी करने के संदर्भ में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के एक प्रोजेक्ट के अंतर्गत बाजरे से खाखरा बनाया है जो सात अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध है। कुरकुरा और प्रोटीन युक्त होने से यह विशेषकर बच्चों के लिए काफी उपयोगी रहेगा। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजार वर्ष के तौर पर मना रहा है।
चावल, गेहूं, मक्का, जौ और ज्वार के बाद विश्व में बाजरे की खेती का छठा स्थान है। बाजार लगभग पूरे विश्व में 30 लाख हेक्टेयर में बोया जाता है। पश्चिमी राजस्थान के 15 जिलों में बाजरे की खेती होती है। मोटा अनाज होने की वजह से यह काफी पौष्टिक है।