
रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है। खासकर महिलाएं इससे नहीं घबराएं। क्योंकि मैं खुद रक्तदान करके बहुत ताजगी महसूस करती हूं। -शोभना गोयल (20 बार रक्तदान कर चुकी)

रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है। खासकर महिलाएं इससे नहीं घबराएं। क्योंकि मैं खुद रक्तदान करके बहुत ताजगी महसूस करती हूं। -शोभना गोयल (20 बार रक्तदान कर चुकी)

18 साल की आयु पार कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 48 किलोग्राम व हिमोग्लोबिन 12.50 हो, वह रक्तदान कर सकता है। जीवन में इससे बड़ी कोई सेवा नहीं। -शिवकुमार सोनी (56 बार रक्तदान कर चुके)

खून कभी भेद नहीं देखता। खुद के लिए क्या जीना, दूसरों के लिए जीए, वह ही जीवन है। रक्तदान से किसी इंसान को जिन्दगी मिलती है। सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। -फिरोज अहमद काजी (65 बार रक्तदान कर चुके)

इससे बड़ा कोई दान नहीं। प्रत्येक व्यक्ति को साल में दो बार रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती। इससे कई लोगों की जान बचती है। -दीपक सोनी (43 बार रक्तदान कर चुके)

मैं कई सालों से रक्तदान कर रहा हूं। रक्तदान कर बेहद ताजगी व दिल को प्रसन्नता महसूस होती है। सभी को रक्तदान रूपी महादान में आगे रहना चाहिए। -जेठूसिंह चौहान (55 बार रक्तदान कर चुके)

बचपन में माता-पिता की दुर्घटना में मौत हो गई। तब कोई रक्त देने वाला नहीं था। तब से जो संकल्प लिया, उसे ईश्वर की कृपा से अभी तक निभा रहा हूं। -करणसिंह राठौड़ (इस साल 25 शिविर आयोजित किए)