10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीकाकरण शिविर का शनिवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया

टीकाकरण को लेकर शहरवासी अभी भी है लापरवाह
2 min read
Google source verification
टीकाकरण शिविर का शनिवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने  निरीक्षण किया

टीकाकरण शिविर का शनिवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया

जोधपुर. शहर में वरिष्ठ नागरिकों के शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लक्ष्य को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम एवं चिकित्सा विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किए जा रहे कोरोना टीकाकरण शिविर का शनिवार को जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर एवं आयुक्त दक्षिण डॉ.अमित यादव के साथ निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने रोटरी चौराहा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा और भदवासिया क्षेत्र में स्थित टीकाकरण केंद्र पर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों के साथ चर्चा की, साथ ही टीकाकरण के लाभार्थियों के लिए शिविर में की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण को लेकर जारी की गई गाइडलाइन की पूर्ण रूप से फालना सुनिश्चित करे साथ ही टीकाकरण के बाद कम से कम 30 मिनट तक लाभार्थी को ऑब्जर्वेशन में जरूर रखा जाए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने वहां टीकाकरण करवाने आए लाभार्थियों से भी वार्ता की और उनका उत्साह बढ़ाया। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में नगर निगम पिछले 4 दिनों से वार्ड वार कैंप का आयोजन कर रहा है। तोमर ने बताया कि हमारा प्रयास है कि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हो और इसके लिए घर-घर जाकर लाभार्थियों और उनके परिजनों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयुक्त दक्षिण डॉ. अमित यादव ने बताया कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में टीकाकरण कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है और नगर निगम दक्षिण का प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड पर आयोजित होने वाले टीकाकरण कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हो, इसके लिए चिकित्सा विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर निगम के कर्मचारी टीम वर्क के रूप में काम कर रहे हैं। यादव ने बताया कि निगम के अधिकारी डोर टू डोर जाकर टीकाकरण के लिए नहीं आने वाले बुजुर्गों को टीकाकरण करवाने की अपील कर रहे हैं।

टीकाकरण को लेकर शहरवासी अभी भी है लापरवाह
जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कोरोना का दूसरा फेज तेजी से फैल रहा है और जोधपुर शहर के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में कोरोना टीका संजीवनी के रूप में काम कर रहा है, लेकिन अभी भी यह देखने में आया है कि इस शहर के लोग टीकाकरण एवं कोविड-19 गाइड लाइन की पालना को लेकर सजग नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर वासी इस भ्रम है कि कोरोना जा चुका है लेकिन जिस तेजी के साथ कोरोना का दूसरा फेज अपना प्रभाव दिखा रहा है, वह सभी के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आगे आकर कोरोना वैक्सीनेशन करवाए साथ ही कोविड-19 गाइड लाइन की पालना करते हुए मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें।