10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर हादसा : मलबे से आई आवाज,  ‘मैं  दबा हूं,  मुझे बाहर निकालो ‘
Play video

जोधपुर हादसा : मलबे से आई आवाज, ‘मैं दबा हूं, मुझे बाहर निकालो ‘

जोधपुर इमारत हादसा : - तीन मंजिला इमारत के मलबे में दबे संजय समेत तीन को सुरक्षित बाहर निकाला
Google source verification

के. आर. मुण्डियार

जोधपुर .

जोधपुर शहर के सरदारपुरा क्षेत्र में मंगलवार को तीन मंजिला इमारत गिरने की घटना से हड़कम्प मच गया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाले के लिए राहत कार्य तेजी से शुरू किए गए। इसी बीच मलबे सेे ‘मैं दबा हूं, मुझे बाहर निकालो’ आवाज आई तो बचाव कार्य में जुटे लोगों के बीच सनसनी फैल गई। हालांकि बचाव कार्य सतर्कता से चलाया जा रहा था, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि दबे लोगों को सकुशल बाहर निकाला जाएं। इसको लेकर बचाव में जुटे लोग पूरी ताकत से काम कर रहे थे।


मलबे की आवाज आने से एक बारगी यह आशंका बढ़ गई कि मलबे में अधिक लोग दबे हो सकते हैं। दोपहर दो बजे तक संजय समेत तीन जनों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। फिर भी आशंका खत्म नहीं हुई थी। संजय को जब सकुशल बाहर निकाला गया तो बाहर आते ही संजय के चेहरे पर एक बार तो अंधेरा जैसा छाने लगा। बाद में संजय ने हिम्मत जुटाई और बोला, मेरी चिन्ता छोड़ दो, और लोग दबे हैं, पहले उन्हें बचाओ। औरों को बचाने की चिन्ता में संजय को खुद के दर्द की परवाह नहीं थी।


जानकारी के अनुसार यह हादसा सरदारपुरा क्षेत्र में 12 बजे करीब हुआ था। पड़ौस में भूतल पर स्टोर वाली तीन मंजिला इमारत के पास बिना अनुमति निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के कारण स्टोर वाली इमारत की तिरछी होते हुए ढह गई।


धुआं-धुआं हुई इमारत तो बाहर भागे-
अचानक धुंआं-धुंआं होते देख कुछ ग्राहक तो बाहर भाग छुटे, लेकिन कुछ दुकान के अंदर ही रह गए। जिन्हें बचाव कार्य के दौरान सकुशल बचा लिया गया। हादसे के दौरान जैसे ही इमारत की दीवारें हिलने लगी, प्रथम मंजिल पर रह रहे लोग सीढिय़ों से होते हुए नीचे बाहर आ गए। इससे उन्हें किसी तरह की चोट आदि नहीं लगी।


जवानों ने संभाला मोर्चा-
हादसे के दौरान नगर निगम के राहत, सिविल डिफेंस के जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ बचाव कार्य चलाया। राहत कार्य चलाने के दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। जिसने भी हादसे के बारे में सुना, वह ही सरदारपुरा की तरफ दौड़ा चला गया।

 

डियोड्रेंट में विस्फोट के साथ आग से हड़कम्प-
मलबे से तीनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालने के बाद नगर निगम के जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। मलबे में डियोड्रेंट के अनेक कैन भी दबे हुए थे। जेसीबी की वजह से वो धमाके से फटना शुरू हो गए और गर्मी से आग लग गई। धमाके होते ही वहां मौजूद तमाशबीन व अन्य लोगों में हड़कम्प मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद दमकल ने पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाया।


कलक्टर व पुलिस कमिश्नर पहुंचे-
दोपहर में जिला कलक्टर डॉ रवि सुरपुर, पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ भी घटनास्थल आए और राहत कार्य का जायजा लिया। इससे पहले पुलिस उपायुक्त समीर कुमार सिंह व एडीएम सीमा कविया मौके पर पहुंची।