10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

ग्रामीण इलाकों में दिन भर की भारी उमस एवं तपन के माहौल के बाद आखिरकार बुधवार शाम को इन्द्रदेवता मेहरबान हो ही गए और कस्बे सहित आसपास के गांवों में करीब बीस मिनट तक रिमझिम बारिश हुई।
less than 1 minute read
Google source verification
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

ओसियां में बहता बरसाती पानी।

भोपालगढ़ (जोधपुुुुर) . कस्बे सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में दिन भर की भारी उमस एवं तपन के माहौल के बाद आखिरकार बुधवार शाम को इन्द्रदेवता मेहरबान हो ही गए और कस्बे सहित आसपास के गांवों में करीब बीस मिनट तक रिमझिम बारिश हुई।


इस दौरान कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई और इसके बाद मौसम सुहाना बन जाने से जहां आमजन को गर्मी व उमस से खासी राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं रात साढ़े नौ बजे से कस्बे में एकाएक फिर से मूसलाधार बारिश होने लगी और समाचार लिखे जाने तक बारिश का क्रम जारी था। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे फिर से कस्बे में झमाझम बारिश शुरु हो गई और समाचार लिखे जाने तक बारिश हो रही थी।

इस बीच ओसियां, पुन्दलू, लवेरा बावड़ी, बालेसर आदि क्षेत्रों में मेघ गर्जना के साथ बरसात हुई, वहीं ओसियां क्षेत्र में ओले गिरने के समाचार है।

देणोक .कस्बे में बुधवार शाम को अचानक मौसम परिवर्तन के साथ हुई बारिश से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। उल्लेखनीय है कि अचानक मौसम परिवर्तन के साथ आई आंधी के बाद हुई बारिश के बाद ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।