
महिला पीहर गई, पीछे मकान में हो गया यह...
जोधपुर.
खाण्डा फलसा थानान्तर्गत न्यू चांदपोल रोड पर शनिवार रात सिर्फ पांच घंटे सूने रहे मकान के ताले तोडक़र चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, मूर्तियां और हजारों रुपए ले गए।
पुलिस के अनुसार श्यामगढ़ कच्ची बस्ती के पास निवासी दीपेन्द्रकुमारी थानवी शनिवार शाम छह बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित पीहर गई थी। वहां से रात ग्यारह बजे घर लौटी तो मकान के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान उथल-पुथल हो रखा था। अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ सोने व चांदी के आभूषण, चांदी की मूर्तियां व २०-२५ हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन फिलहाल चोरों का पता नहीं चल पाया। महिला ने रविवार को चोरी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन फिलहाल चोरों का पता नहीं चल पाया। महिला ने रविवार को चोरी का मामला दर्ज कराया।
Published on:
02 Dec 2019 01:06 am
