10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महामारी के चलते रोजगारविहीन होता जा रहा है श्रमिक वर्ग

- श्रमिक नेता मोहन पुनमिया की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jul 03, 2021

महामारी के चलते रोजगारविहीन होता जा रहा है श्रमिक वर्ग

महामारी के चलते रोजगारविहीन होता जा रहा है श्रमिक वर्ग

जोधपुर।
राजस्थान ट्रेड यूनियन केन्द्र (आरसीटू) की ओर से श्रमिक नेता मोहन पुनमियां की 24वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर
शनिवार को आरसीटू कार्यालय सभागार में प्रमुख कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय टे्रड यूनियन केन्द्र के राष्ट्रीय महासचिव गोपीकिशन ने किया। सम्मेलन को गोपीकिशन, समाजवादी नेता सोहन मेहता, बृजकिशोर, नदीम खान, रमेशनाथ, वहीदुदीन, दिलीप सिंह, राजाराम, हबीबुर्रहमान सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान वैश्विक महामारी के चलते श्रमजीवी वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। महामारी के चलते श्रमिक वर्ग रोजगार विहीन होता जा रहा है, जिससे उसकी व उसके परिवार की आजीविका बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सरकारों के पास उनके पुनर्वास व उत्थान की कोई योजना नहीं है, बल्कि केवल पूंजीपति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए अग्रसर है। वक्ताओं ने पुनमियां के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और कहा कि वे राजस्थान में ट्रेड यूनियन संगठनों के संस्थापकों में से एक थे। सम्मेलन से पूर्व पुनमियां के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व समापन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
-