10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुले कुएं में गिरा युवक, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

खारिया मीठापुर (जोधपुर) . खेजड़ला गांव में ग्राम पंचायत के अधीन खुले कुएं में गुरुवार रात शेरसिंह भाटी पुत्र गुमानसिंह भाटी गिर गया।
less than 1 minute read
Google source verification
The young man dropped in the well

खुले कुएं में गिरा युवक, ग्रामीणों ने बाहर निकाला

खारिया मीठापुर (जोधपुर) . खेजड़ला गांव में ग्राम पंचायत के अधीन खुले कुएं में गुरुवार रात शेरसिंह भाटी पुत्र गुमानसिंह भाटी गिर गया। संयोग से कुएं में कुछ पानी होने से वह बच गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन ग्रामीण वहां पहुंचे और हाइड्रो मंगवा कर उसे सकुशल बाहर निकाला।

शेरसिंह गुरुवार रात इस रास्ते से गुजर रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे कुंआ नजर नहीं आया और यह हादसा हो गया। उसकी मदद की गुहार को गांववालों ने सुन लिया। इस कारण वह बच गया। इस कुएं में पिछले दस साल से आधा दर्जन से अधिक लोग गिर चुके हैं। लेकिन प्रशासन की आंख नहीं खुली। प्रशासन की अनदेखी से फिर युवक की जान पर बन आई।

हर्षवद्र्धन ने खुदवाया था

1470 ईस्वी में राजा हर्षवद्र्धन ने जनता की पेयजल व्यवस्था के लिए ये कुआं खुदवाया था जहां वर्षों तक गांव के लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए इस कुएं से पानी ले जाते थे। गांव में नलों की व्यवस्था होने के बाद ये कुआं वीरान व बेकार पड़ा है। इस कुएं पर जाली लगाने व इसको पूरा बंद करने के लिए ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन व प्रशासनिक अधिकािरयों को अवगत करवाया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।