11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने भोजनालय में फंदे पर लटककर जान दी

- प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का अंदेशा
less than 1 minute read
Google source verification
युवक ने भोजनालय में फंदे पर लटककर जान दी

युवक ने भोजनालय में फंदे पर लटककर जान दी

जोधपुर.
मण्डोर थानान्तर्गत बालसमन्द रोड पर रॉयल्टी नाका के पास भोजनालय में संचालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। कागज के टुकड़े पर मिले सुसाइड नोट से पुलिस को आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की।

थानाधिकारी दिलीप खदाव के अनुसार जूनी बस्ती निवासी शेरसिंह (२३) पुत्र मनोहरसिंह भाटी की रॉयल्टी नाका के पास भाटी भोजनालय नामक दुकान है। वह अपने पिता, माता व एक अन्य कर्मचारी के साथ होटल चलाता था। पिता व माता शुक्रवार रात होटल से घर लौट आए। शेरसिंह ने कुछ देर बाद घर लौटने का विश्वास दिलाया था, लेकिन वो रात भर घर नहीं लौटा। चिंतित पिता शनिवार सुबह पुत्र को तलाश करते हुए होटल पहुंचे, जहां साइड वाले दरवाजे को खोल अंदर पहुंचे तो होटल में पंखे पर पुत्र को फंदे से लटका पाया। उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। फिर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया गया, जहां कोविड १९ जांच के लिए नमूने लिए गए। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।

कुछ दिन बाद दो बहनों के साथ होनी थी शादी
जांच के दौरान मृतक के पास के पास कागज के छोटे टुकड़े पर सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने एक युवती का नाम व आई लव यू लिखा था। पुलिस को अंदेशा है कि वह किसी युवती से प्रेम करता था और संभवत: उसी के चलते उसने जान दी। मृतक के दो बहनें हैं। कुछ समय बाद उसकी व दोनों बहनों की साथ शादी होने वाली थी।