
Theft : व्यवसायी के मकान से 7 लाख रुपए व जेवर चोरी
जोधपुर।
दीपावली (Deepawali) पर आमजन के पैतृक गांव व पुश्तैनी मकान जाने के चलते चोरों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। पुलिस गश्त को ताक पर रख चोरों ने अलग-अलग क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी (Jwellery stolen from hardware businessman's house) के साथ तीन मकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपए व सोना-चांदी चुरा लिया।
चौहाबो थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: बालोतरा (Balotra) में किटनोट हाल पाल रोड पर गायत्री नगर निवासी मदनलाल पुत्र प्रहलादराम पटेल हार्डवेयर व्यापारी है। गत 23 अक्टूबर को परिवार सहित गांव गए थे। गत 27 अक्टूबर की शाम मकान के निचले हिस्से में रहने वाले अपने गांव से लौटे तो मकान के ताले टूटे पाए। चोरों ने उनके मकान के सभी ताले तोड़े, लेकिन कोई कीमती सामान न होने से चोरी नहीं कर सके।
चोरों ने प्रथम मंजिल पर मदनलाल के मकान के ताले तोड़े और बैडरूम से चाबी चुरा ली। जिससे दराजें खोली। फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर लेपटॉप, 6.50-7 लाख रुपए, सात सौ ग्राम चांदी की थली, कटोरी, गिलास, दो मूर्ति, चम्मच, सिक्के, पायजेब, छह तोला सोने की सोने की चेन, टॉपस, अंगूठी, एक मोबाइल चुरा लिए। चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले औजार वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मामला दर्ज किया।
साठ हजार रुपए, जेवर व कपड़े चुराए
बनाड़ रोड पर पेट्रोल पम्प के पास निवासी नारूराम पुत्र भीखाराम जाट दीपावली पर 23 अक्टूबर को परिवार सहित डांवरा गांव गया था, जहां से 28 अक्टूबर को लौटा तो मकान के ताले टूटे हुए थे। पत्नी के कपड़ों से भरे दो बैग, साठ हजार रुपए व पायजेब की तीन जोड़ी गायब थी। बनाड़ थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया।
रात को खेत में सोए, पीछे जेवर चोरी
चोरी की एक अन्य वारदात लूनी थानान्तर्गत रोहिचा कला में चुनाराम पटेल के मकान में हुई। वो अपने परिवार के साथ 27 अक्टूबर की रात खेत में सोया था। दूसरे दिन वे घर आए तो ताले टूटे हुए थे। चोरों ने एक मोबाइल, आधा किला चांदी, चांदी की पायजेब जोड़ी, चांदी का लॉकेट, सोने का लूंग व दस हजार रुपए चुरा लिए।
Published on:
30 Oct 2022 01:12 am
