10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीस किलो चांदी के जेवर बरामद

- दो दिन पहले ही मकान में की थी चोरी
less than 1 minute read
Google source verification
चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीस किलो चांदी के जेवर बरामद

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीस किलो चांदी के जेवर बरामद

चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीस किलो चांदी के जेवर बरामद
- दो दिन पहले ही मकान में की थी चोरी

जोधपुर.
खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने भोली बाई मंदिर क्षेत्र स्थित मकान में चोरी करने के मामले में गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे चोरी के तीस किलो आभूषण व एक मोबाइल बरामद किया गया।
थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि भोली बाई क्षेत्र निवासी मनीष व परिजन गत 17 नवम्बर को मकान निचले हिस्से में काम कर रहे थे। ऊपर का हिस्सा खुला था। इसका फायदा उठाकर चोर ने तीस किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया और संदिग्धों से पड़ताल के बाद क्षेत्र में ही रहने वाले हितेश गोयल उर्फ सन्नी पुत्र जुगनू वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही से चांदी के तीस किलो आभूषण और एक अन्य जगह से चुराया मोबाइल बरामद किया गया। उसकी निशानदेही से चांदी के तीस किलो आभूषण और एक अन्य जगह से चुराया मोबाइल बरामद किया गया।