10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मैक की आदत के चलते दिनदहाड़े की सूने मकान में चारी, 24 घंटे में पुलिस ने धर दबोचा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा  
less than 1 minute read
Google source verification
theft cases in jodhpur

smack addict, theft accused arrested news, theft in jodhpur, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 4 ब में सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी का देवनगर थाना पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मिले सुराग के बाद पुलिस यह कार्रवाई कर पाई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका सेन के अनुसार सेक्टर 4 ब निवासी गौरव रावतानी अपनी पत्नी के साथ बुधवार को बाहर गए थे। इसका फायदा उठाकर चोर वहां पहुंचा और दरवाजे पर लगी लोहे की जाली काटकर अंदर से कुंदा खोल लिया। वह अंदर पहुंचा, जहां उसने अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें से सोने की दो चेन, चार पेनडट, दो कंगन, कानों में पहनने की चार रिंग और दस हजार रुपए चुरा लिए थे।

शाम को दम्पती के घर लौटने पर वारदात का पता लगा। रात को पुलिस ने मौका मुआयना किया। गौरव रावतानी के मकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा कैद हो गया। इस आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर व थानाधिकारी सुमेरदान चारण के नेतृत्व में चौहाबो में सेक्टर 11 निवासी दीपक भंभानी की पहचान की गई। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल बद्रीराम व पिंटू सिंह ने तलाश कर निजी स्कूल के पास चौराहे पर खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही से चोरी का सम्पूर्ण सामान बरामद किया गया। थानाधिकारी सुमेरदान का कहना है कि आरोपी स्मैक का आदी है और स्मैक के लिए ही वारदात को अंजाम दिया था।