10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मण्डोर नौ मील स्थित मोबाइल व किराणा दुकान के तोड़े ताले, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए आरोपी

मण्डोर थानान्तर्गत नौ मील क्षेत्र में पास-पास स्थित मोबाइल व किराणा स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने कीमती मोबाइल व हजारों रुपए चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मण्डोर थाना पुलिस ने कुछ घंटे में दो आरोपियों को पकड़ लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
theft at mobile and grocery shop in mandore area jodhpur

मण्डोर नौ मील स्थित मोबाइल व किराणा दुकान के तोड़े ताले, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए आरोपी

गौतम उडेलिया/जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत नौ मील क्षेत्र में पास-पास स्थित मोबाइल व किराणा स्टोर के ताले तोड़कर चोरों ने कीमती मोबाइल व हजारों रुपए चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मण्डोर थाना पुलिस ने कुछ घंटे में दो आरोपियों को पकड़ लिया। थानाधिकारी दिलीप खदाव के अनुसार टूंट की बाड़ी निवासी लूणसिंह पुत्र पन्नालाल देवड़ा की मण्डोर नौ मील के पास मोबाइल की दुकान है। वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे दुकान के ताले लगाकर घर गया था।

वह गुरुवार सुबह दुकान लौटा तो शटर पर लगे ताले टूटे हुए थे। अंदर कांच के दरवाजे पर लगा कांच पत्थर से फोड़ा हुआ था। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने दुकान से 18 मोबाइल, पांच हजार रुपए और मोबाइल से जुड़े हजारों रुपए के अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चोरों ने पास स्थित किराणा की दुकान के भी ताले तोड़े और कुछ सामान चुरा लिया। लूणसिंह की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया।

वारदात का पता लगने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। किराणा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो जनों के चेहरे सामने आ गए। जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके बावजूद पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में तलाश कर लवेरा कला निवासी पप्पुराम पुत्र अचलाराम नायक को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया। इनसे चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।