10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक ही रात में 3 घरों में हुई चोरी की वारदात

तिंवरी तिंवरी कस्बे में बदमाशों के हौसल बुलंद है। बदमाशों ने एक ही रात में 3घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
2 min read
Google source verification
thief in house

एक ही रात में 3 घरों में हुई चोरी की वारदात

तिंवरी तिंवरी कस्बे में बदमाशों के हौसल बुलंद है। बदमाशों ने एक ही रात में 3घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाशों ने घर में रखे लाखों रूपए के आभूषण व हजारों रुपए की नकदी पार कर दी। एक साथ ३ घरों में चोरी की वारदात होने से लोगों में रोष है। चोरी होने की सूचना मिलने पर तिंवरी चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह वारदात खत्रियों का बास में हुई। जिन घरों में चोरी हुई व तीनों घर पास-पास है।
बतादें कि बीती रात कस्बे में छगनलाल सारस्वत, परसराम खत्री व गणपत सोलंकी के घर में बदमाशों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें छगनालाल सारस्वत के घर के कमरा का ताला तोड़कर बदमाश अन्दर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ करीब १५ से २० तौले के स्वर्ण आभूषण व चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं परसराम खत्री के घर से भी कानों के सैट व चांदी का कंदौरा पार कर दिया। वहीं गणपत सोलंकी के घर से पायजेब को पार कर दिया। चोरी की वारदात की जानकारी सुबह लगी। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मथानियां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है। निसं

देचू में भी दिखाए चोरों ने हाथ, नहीं मिली सफलता

देचू. कस्बे के माहेश्वरी मोहल्ला स्थित एक रहवासी घर पर शनिवार रात को चोर घर के पीछे रोशनदान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन चोर अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। माहेश्वरी मोहल्ला देचू निवासी देवीलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण हरकुट के रहवासी घर के पीछे कमरे की खिड़की के निकट लगी लोहे की जाली को तोड़कर अलग कर दिया। जाली तोडऩे के बाद कांच तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया तभी घर के सदस्य जाग जाने के बाद चोर मौके से भाग गए। सुबह सूचना पर देचू थाने के एएसआई परबतसिंह मौके पर पहुंचे घटना स्थल का जायजा लिया। गौरतलब हैं करीब एक सप्ताह पूर्व गुमानपुरा में भी इसी प्रकार की चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया था। रामदेवरा मेला शुरू होते ही चोर गिरोह सक्रिय हो जाते हैं।