
जोधपुर. जोधपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक यात्री की जेब से पर्स और मोबाइल चोरी हो गया। चोरी की इत्तला मिलते ही जीआरपी फौरन हरकत में आ गई और दो युवकों का पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने पूछताछ के बाद संजय गूंद व संजय थापा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का पर्स व मोबाइल बरामद किया।