10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए एडीएम नियुक्त

- पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की मौत का मामला- थानाधिकारी व सिपाहियों के निलम्बन सहित विभिन्न मांगों को लेकर नहीं हुआ पोस्टमार्टम
less than 1 minute read
Google source verification
हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए एडीएम नियुक्त

हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच के लिए एडीएम नियुक्त

जोधपुर. बनाड़ रोड पर डिगाड़ी फांटा के पास पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की मौत की मजिस्ट्रेट जांच की जाएगी। इसके लिए एडीएम की नियुक्ति की गई है। वहीं, मुठभेड़ के विरोध में परिजन व वाल्मिकी समाज के लोगों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया। दिनभर गतिरोध के चलते शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) भागचंद मीणा ने बताया कि उदयमंदिर में तिलक नगर हरिजन बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर लवली कण्डारा (३०) की मुठभेड़ में मृत्यु की मजिस्ट्रेट जांच होगी। इसके लिए एडीएम की नियुक्ति की गई है। जो मर्ग की जांच कर रिपोर्ट जिला कलक्टर को सौंपेंगे। उधर, विभिन्न मांगों को लेकर सहमति नहीं बन पाई। एेसे में शाम तक पोस्टमार्टम शुरू नहीं हो सका। अब संभवत: शुक्रवार को फिर से वार्ता की जाएगी।

सुरक्षा घेरे में अस्पताल व मोर्चरी
विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते एमडीएम अस्पताल छावनी में तब्दील रहा। अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर ट्रोमा सेंटर व मोर्चरी के आस-पास पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ-साथ आरएसी का भारी जाब्ता तैनात रहा।
मौके से भागे युवक का आरोप, थानाधिकारी ने आकर गोली मारी