10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर शहर में 16 अप्रेल को नहीं होगी जलापूर्ति

पानी संरक्षण के लिए जलापूर्ति का शटडाउन
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर शहर में 16 अप्रेल को नहीं होगी जलापूर्ति

जोधपुर शहर में 16 अप्रेल को नहीं होगी जलापूर्ति

जोधपुर। शहर में जलस्रोतों में पानी संरक्षण के लिए पाक्षिक होने वाली जलापूर्ति का शटडाउन इस बार 16 अप्रेल को होगा। 15 अप्रेल की रात 8 बजे से 16 अप्रेल की रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस, 15 रात 12 बजे से 16 की रात 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 16 अप्रेल सुबह 8 बजे से 17 अप्रेल की प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस बंद रहेंगे। सभी क्षेत्रों में 16 अप्रेल हो होने वाली जलापूर्ति 17 को तथा 17 अप्रेल को होने वाली जलापूर्ति 18 को होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता नक्षत्र सिंह चारण ने बताया कि इस अवधि में शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटीन केन्द्रों में आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 16 अप्रेल को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 17 होने वाली जलापूर्ति 18 को एवं 18 को की जाने वाली जलापूर्ति 19 अप्रेल को होगी। शहर में जलस्रोतों में पानी संरक्षण के लिए पाक्षिक होने वाली जलापूर्ति का शटडाउन इस बार 16 अप्रेल को होगा।