10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर शहर में 22 को नहीं होगी जलापूर्ति

पाइप लाइन के रखरखाव के चलते 21 फरवरी रात 8 बजे से 22 फरवरी रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस, 21 फरवरी रात्रि 12 बजे से 22 फरवरी रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 22 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 23 फरवरी प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर शटाडाउन रहेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
जोधपुर शहर में 22 को नहीं होगी जलापूर्ति

जोधपुर शहर में 22 को नहीं होगी जलापूर्ति

जोधपुर।
पाइप लाइन के रखरखाव के चलते 21 फरवरी रात 8 बजे से 22 फरवरी रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस, 21 फरवरी रात्रि 12 बजे से 22 फरवरी रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस एवं 22 फरवरी को प्रात: 8 बजे से 23 फरवरी प्रात: 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर शटाडाउन रहेंगे।

जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग नगर वृत के अधीक्षण अभियंता नक्षत्र सिंह चारण ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में 22 फरवरी की जलापूर्ति 23 फरवरी को तथा 23 फरवरी की जलापूर्ति 24 फरवरी को होगी। सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 22 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। इन क्षेत्रों में 23 फरवरी को की जाने जल सप्लाई 24 को और 24 को की जाने वाली जलापूर्ति 25 फरवरी को होगी। जोधपुर में पहले हर १५ दिन में शटडाउन लिया जाता था। लेकिन अब १० से १२ दिन में शटडाउन लिया जा रहा है। जिससे कि शहर के जलाशयों में पानी एकत्रित किया जा सके। मार्च २० के बाद इंदिरा गांधी नहर में ७० दिन का सबसे बड़ा क्लोजर प्रस्तावित है।