10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉजिटिव सोचेंगे तो मंजिल की राह होगी आसान

क्रिएटिविटी के लिए जरूरी है कि हर एक परिस्थिति को पॉजिटिव एंगल से देखें
2 min read
Google source verification
Think positive, the path to the floor will be easy

Think positive, the path to the floor will be easy

जोधपुर. क्रिएटिविटी हर कोई चाहता है लेकिन कभी परेशानियां बाधाएं बनती है तो कभी स्ट्रेस। एेसे में बात-बात में गुस्सा, कभी-कभार बनाया कार्य भी बिगाड़ देता है। लाइफ में हमेशा टारगेट लेकर चलें, यह रोजमर्रा की वर्र्किंग के लिए भी आवश्यक है। अगर टारगेट होगा तो सकारात्मक तरीके से उसे हासिल करने का प्रयास करें। इससे वर्क संबंधी स्किल्स भी डवलप होगा।

एटीट्यूड पर दें ध्यान
अपनी सोच को पॉजिटिव बनाने के लिए आपको रोजाना के एटीट्यूट पर ध्यान देना होगा यानी आप हर काम को किस नजरिए से देखते हैं। परेशानियां आने पर आपका स्टेप कैसा होता है, यह भी सोचें। यदि समय पर टारगेट अचीव नहीं कर पाए हैं तो क्या इस बात का गुस्सा अपने साथियों पर निकालते हैं आदि व्यवहार संबंधी क्रियाकलापों पर ध्यान देकर, उसमें सकारात्मकता लाने का प्रयास करें।

लक्ष्य स्पष्ट होने चाहिए
जीवन यदि आपके लक्ष्य स्पष्ट नहीं तो भी सफल होने के राह मुश्किल हो जाती है। दरअसल, लक्ष्य होंगे तभी आप उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास करेंगे। यही प्रयास आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। लक्ष्य को स्पष्ट करने के लिए ही सोच में परिवर्तन लाना जरूरी है। माना आप मार्केटिंग की फील्ड में हैं लेकिन आपको यह पता ही नहीं कि टारगेट क्या है तो उसे अचीव करना मुश्किल होगा। इसी तरह सोच पॉजिटिव है तो जल्दी रिजल्ट पा सकते हैं।

माइंड बूस्टिंग एक्टिविटी
मानसिक क्षमता को बढ़ाने और नकारात्मकता को बाहर करने के लिए माइंड बूस्टिंग एक्टिविटी पर फोकस करें। इसके लिए आप छोटे-छोटे टारगेट सेट कर सकते हैं, जैसे कुछ दिनों तक कोई मोटिवेशनल किताब पढ़ें, पजल्स एक्टिविटी करें, योग एवं एक्सरसाइज को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इस तरह नकारात्मक परिस्थितियों से लडऩे की ताकत मिलेगी और आप बेहतर सोचेंगे।

बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी
अच्छे रिजल्ट प्राप्त करने के लिए अपनी प्रोडक्टिविटी को बूस्ट करें। वर्क संबंधी स्किल्स को डवलप करने के साथ ही सॉफ्ट स्किल को भी डवलप करें। ये दोनों स्किल्स ही प्रोडक्टिविटी को बूस्ट करने का काम करती हंै। इतना ही नहीं, अपनी वर्क हैबिट्स में भी बदलाव करना होगा। वर्क प्लानिंग एक दिन पहले ही कर लें। इस तरह छोटी-छोटी आदतों को बदलकर बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।