7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur News: दीपावली पर देखने जा रहे हैं रोशनी, तो पढ़ लें ये खबर, इन जगहों पर नहीं चलेंगी कारें, यहां होगी पार्किंग

Diwali 2024: शाम 6 से रात 11 बजे तक सरदारपुरा बी रोड पर चार पहिया व तीन पहिया वाहन और शाम 7 से रात 11 बजे तक चार पहिया, तीन पहिया व दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

2 min read
Google source verification

Diwali 2024: दीपावली के चलते शहर की यातायात और पार्किंग व्यवस्था में गुरुवार को बदलाव रहेगा। भीतरी शहर में शाम 6 से रात 12 बजे सभी तरह के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि यातायात की निम्नलिखित व्यवस्था रहेगी।

शाम 6 से रात 12 बजे

गोराधाय छतरी, रेलवे स्टेशन, जालोरी गेट, कन्दोई बाजार, त्रिपोलिया बाजार, तीजा माता मंदिर, घोड़ों का चौक की तरफ से सोजती गेट, आरआर तिराहा व नई सड़क, घंटाघर से कन्दोई बाजार, सिटी पुलिस तिराहा, सर्राफा बाजार, आडा बाजार, खाण्डा फलसा होकर जालोरी गेट तक मुख्य सड़क पर शाम 6 से रात 12 बजे तक वाहन, हाथ ठेला, बैल गाड़ी व तांगा संचालन बंद रहेगा।

शाम 6 से रात 11 बजे

सरदारपुरा बी रोड पर चार पहिया व तीन पहिया वाहन और शाम 7 से रात 11 बजे तक चार पहिया, तीन पहिया व दुपहिया वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सरदारपुरा बी व सी रोड के तीन पहिया व चार पहिया वाहन जलजोग की तरफ निकलेंगे। जलजोग से सरदारपुरा वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट की ओर शाम 6 से 11 बजे तक तीन व चार पहिया वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था रहेगी।

नई सड़क चौराहा व जालोरी गेट चौराहा क्रॉस कर निकलने वाले नियमित वाहन 5वीं रोड़ से सरदारपुरा थाना, सरदारपुरा सी रोड़, तारघर, खतरनाक पुलिया, रोटरी चौराहा, रिक्तिया भैरूजी व रातानाडा, भास्कर चौराहा, शिवमन्दिर, पुलिस लाइन, केएन कॉलेज होकर पावटा की तरफ आने जाने की व्यवस्था रहेगी। रेलवे स्टेशन आने वालों के लिए ओलम्पिक तिराहा आने-जाने की व्यवस्था रहेगी। वाहन चालक वीर दुर्गादास ओवरब्रिज रिक्तिया भैरूजी होकर आ जा सकेंगे।

रोशनी देखने वालों के लिए व्यवस्था

रोशनी देखने पैदल आने वाले व्यक्ति घण्टाघर से बाईं तरफ रोड से नई सड़क, नई सड़क चौराहा, सोजती गेट, पुरी तिराहा, रेलवे स्टेशन, आरआर मन्दिर, जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग व सरदारपुरा बी रोड तक जा सकेंगे। इसी तरह सरदारपुरा बी रोड से जालोरी गेट से आरआर तिराहा से मिनर्वा कॉम्पलेक्स, पुरी तिराहा की तरफ जा सकेंगे। राज रणछोड़जी के मन्दिर से रेलवे स्टेशन की तरफ सामने नहीं जा सकेंगे।

बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, महात्मा गांधी अस्पताल का रूट

  • जालोरी गेट से ओलम्पिक तिराहा होते हुए महात्मा गांधी अस्पताल व रेलवे स्टेशन।
  • जालोरी गेट से ओलम्पिक तिराहा होकर खतरनाक पुलिया, यूआइटी चौराहा, लोको रोड़, भाटी चौराहा होकर राइकाबाग बस स्टैण्ड तक आ जा सकेंगे। वीर दुर्गादास ओवरब्रिज, रिक्तेश्वर भैरूजी सर्कल होकर भी निकल सकेंगे।
  • भीतरी शहर से माणक चौक, गुलाब सागर मोड़, पन्ना निवास, हाथीराम का ओडा, मेड़ती गेट, पावटा सर्कल से रोडवेज बस स्टैण्ड।
  • पावटा से रातानाडा, खतरनाक पुलिया, ओलम्पिक तिराहा होते होकर रेलवे स्टेशन, एमजीएच।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था…

  • रेलवे स्टेशन पार्किंग स्थल (सिर्फ रेलवे से सम्बन्धित कार्य के लिए आने वाले वाहन)।
  • मोहनपुरा पुलिया के पास होटल के सामने पार्किंग स्थल (केवल हल्के वाहन)।
  • उम्मेद राजकीय स्टेडियम पार्किंग स्थल पर हल्के व मध्यम वाहन।
  • घोड़ों का चौक में केवल दुपहिया पार्किंग।
  • पावटा सर्कल पार्किंग स्थल सब्जी मण्डी के सामने नाले की तरफ बड़े वाहन।
  • जालोरी गेट सर्कल से चौपासनी रोड़ पर मध्यम व हल्के वाहन।
  • नृसिंह दड़ा पार्किंग स्थल पर केवल दुपहिया वाहन।

यह भी पढ़ें-जोधपुर में बरसे गहलोत, कहा- भाजपा सरकार झूठ के दम पर सत्ता में आई, पूर्व सांसद जाखड़ की फिसली जुबान