10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संकट का मुकाबला करने को बढ़ रहे हजारों हाथ

- किसी ने हेल्पलाइन शुरू की तो किसी ने टेली कंसल्टिंग सुविधा
less than 1 minute read
Google source verification
संकट का मुकाबला करने को बढ़ रहे हजारों हाथ

संकट का मुकाबला करने को बढ़ रहे हजारों हाथ

जोधपुर।

पूरे देश पर संकट के गहरे बादल छाए हैं। लेकिन इससे मुकाबला करने के लिए मारवाड़वासी भी एकजुट हो रहे हैं। राजस्थान पत्रिका की अपील महामारी से महामुकाबला के तहत कई भामाशाह अपनी तरह से मदद को तैयार हो गए हैं। किसी ने हेल्पलाइन शुरू कर दी है तो कोई टेली कंसल्टिंग सुविधा शुरू कर चुका है। ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए भी कई समाज व संगठन आगे आए हैं।

हेल्पलाइन पर मिलेगा सहयोग

राज गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन और भामाशाह डॉ. राजूराम चौधरी ने कोरोना सहायता समूह शुरू कर एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत व बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ से विचार-विमर्श के बाद प्रमुख अस्पतालों के निदेशक, डॉक्टर्स व अधिकारियों को साथ लेकर यह समूह शुरू किया है। इसमें नगरीय सीमा में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवाएं, चिकित्सकीय परामर्श, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की व्यवस्था, चिकित्सकीय देखरेख में जरुरी दवाइयों की व्यवस्था, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती करवाना, मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध करवाना, भोजन की व्यवस्था करना, हाइपोक्लोराइड का छिडक़ाव जैसी सुविधाएं दी जाएगी। दूरभाष नम्बर 9982005456 पर हेल्पलाइन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम करेगी। इसमें पंकज सांखला, शैलेश मकवाना, महेश माथुर, मनोज पुरोहित, मगराज जाणी सेवाएं देंगे। साथ ही ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 20 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर के लिए ऑर्डर दिया गया है।