11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की फोटो वायरल करने की धमकी, जेवर व डेढ़ लाख एेंठे

-पुलिस ने किया चार युवकों को गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
महिला की फोटो वायरल करने की धमकी, जेवर व डेढ़ लाख एेंठे

महिला की फोटो वायरल करने की धमकी, जेवर व डेढ़ लाख एेंठे

जोधपुर.

मसूरिया सिंधी मुस्लिम बस्ती में एक महिला की फोटो खींचने के बाद उसे एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर युवक ने सोने-चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख रुपए एेंठ लिए। इसके बाद रुपए देने से इनकार करने पर मित्रों के साथ महिला के पति को जान से मारने की धमकियां देने लगा। देवनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी सोमकरण के अनुसार महिला की शिकायत पर सिंधी मुस्लिम बस्ती निवासी संजय खान, मोइनुद्दीन, शौकत, नजीर व नासिर के खिलाफ डरा-धमकाकर वसूली और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी संजय पुत्र इकबाल खान, मोइनुद्दीन पुत्र शौकत अली, नजीर पुत्र सम्मु खां व नासीर पुत्र सम्मु खां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। एसआइ दीपलाल को जांच सौंपी गई है।
आरोप है कि तीन माह पूर्व छत पर खड़ी महिला की संजय खान ने फोटो खींची थी। फिर उसके साथ खुद की फोटो जोड़ ली और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा था। उसने महिला से सोने के कानों के झुमके, सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठियां और डेढ़ लाख रुपए वसूल कर लिए। इसके बाद भी उसकी मांग बंद नहीं हुई। उसने और रुपए मांगे तब महिला ने देने से इनकार कर दिया। आरोपी ने अन्य युवकों के साथ मिलकर महिला के पति व घरवालों से झगड़ा शुरू कर दिया। पति को जान से मारने की धमकियां देने लगा। साथ ही देवर पर हमला भी किया। इससे तंग व परेशान होकर महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।