10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमले के बाद भी धमकी: एसपी आ जाए तो भी मारेंगे या मरेंगे

-हमलावरों ने ऑडियो जारी कर पुलिस को दी चुनौती-पारिवारिक रंजिश में ढाणी पर हमला व महिलाओं से मारपीट और कैम्पर जलाने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
हमले के बाद भी धमकी: एसपी आ जाए तो भी मारेंगे या मरेंगे

हमले के बाद भी धमकी: एसपी आ जाए तो भी मारेंगे या मरेंगे

जोधपुर.
पारिवारिक रंजिश में जिले के ओसियां थानान्तर्गत एकलखोरी गांव की एक ढाणी में हमला कर महिलाओं से मारपीट और बोलेरो कैम्पर जलाने के मामले में हमलावरों का सुराग नहीं लग सका। हमले के बाद भी बेखौफ हमलावरों ने ऑडियो वायरल कर खुलेआम धमकियां दी।
ऑडियो में हमलावरों ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके भाई को मारा था। अब एक के बदले दो जनों को मारकर ही दम लेंगे। हमलावरों ने चेताया कि बड़ा खेल होगा। चाहे एसपी आए जाए या डिप्टी या थानेदार। वो रंजिश का बदला ब्याज के साथ वसूल करेंगे। हमलावरों ने गांव व समाज के लोगों को भी साथ देने पर चेतावनी दी।

उधर, ढाणी निवासी महिला ने एकलखोरी निवासी श्रवणराम पुत्र सुखराम बिश्नोई , उसके भाई राकेश, सागरराम पुत्र रामकिशन, उसके पुत्र मनीष, श्यामलाल पुत्र चतुराराम, श्यामलाल पुत्र बागाराम, सुभाष, दुर्गाराम, शैतानराम, कालूराम, जगदीश और खारा में मटोलचक गांव निवासी रामनिवास के खिलाफ घर पर हमला, छेड़छाड़, सोने की कंठी लूट और बोलेरो कैम्पर जलाने का मामला दर्ज कराया।
थानाधिकारी बाबूराम डेलू का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गईं हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन फिलहाल कोई भी हमलावर पकड़ में नहीं आ सका है। कुछ लोगों को धमकियां मिलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन फिलहाल किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। गौरतलब है कि पारिवारिक रंजिश में दो वाहनों में सवार श्रवण बिश्नोई व दस-बारह युवकों ने मंगलवार शाम ढाणी पर हमला कर महिलाओं से मारपीट की थी। बाहर खड़ी बोलेरो कैम्पर जला दी थी।