
Lawrence : जान से मारने की धमकियां : लॉरेंस गैंग से जुड़ा युवक पकड़ा
जोधपुर।
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस (Police station Rajeev Gandhi nagar) ने चोखा के नयापुरा में भूखण्ड पर कब्जा करने को लेकर भूखण्ड मालिक को रिस्की ग्रुप 007 (Rsiky group 007) के नाम से डराने व धमकाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रह चुका है। (Lawrence bishnoi gang)
थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि नयापुरा निवासी जेठूसिंह का क्षेत्र में भूखण्ड है। जिस पर कब्जा करने के लिए गत 18 नवम्बर को दो अलग-अलग नम्बर से कॉल कर धमकियां दी गईं थी। भूखण्ड खाली न करने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं थी। साथ ही भूखण्ड की दीवार पर रिस्की ग्रुप 007 लिख दिया गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर समुन्द्रसिंह, चैनसिंह व चतुराराम को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि फरार चल रहे चामूं थानान्तर्गत नाथड़ाऊ गांव में रूप नगर निवासी प्रतापसिंह पुत्र विजयसिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ था और वर्तमान में रिस्की ग्रुप 007 के नाम पर दहशत फैला रहा है।
Published on:
13 Dec 2022 10:24 pm
