10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकान से लाखों के जेवर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मकान से लाखों के जेवर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
मकान से लाखों के जेवर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

मकान से लाखों के जेवर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
रातानाडा थाना पुलिस ने पीडब्ल्यूडी चौराहे के पास भगवती कॉलोनी में सूने मकान से लाखों रुपए के आभूषण चोरी करने के मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि मूलत: बाप हाल भगवती कॉलोनी निवासी मनोहरलाल पालीवाल गत 21 दिसम्बर को पारिवारिक कार्य से गांव गए थे। मकान में कोई नहीं था। पीछे मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और सत्तर हजार रुपए, बीस ग्राम सोना, चालीस तोला चांदी और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए थे। 27 दिसम्बर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में संदिग्धों से तलाश के बाद चांदपोल में तापडिय़ा बेरा निवासी प्रहलाद उर्फ प्रदीप (34) पुत्र किशनलाल, भदवासिया में परिहार नगर निवासी पवन (35) पुत्र नवरतन देवड़ा और भदवासिया में 80 फुट रोड निवासी विवेक (32) पुत्र जगदीश सोनी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी के जेवर व अन्य सामान बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
उधर, रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने शाम को गश्त के दौरान डिफेंस लैब से सांसी बस्ती रोड पर सांसी बस्ती निवासी किशोर पुत्र फूलचंद सांसी को गिरफ्तार कर 10.32 ग्राम स्मैक जब्त की।