10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध हथियार तस्करी के तीन आरोपी रिमांड पर, पांच को जेल भेजा

0044 गैंग से हथियारों की बरामदगी में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification
अवैध हथियार तस्करी के तीन आरोपी रिमांड पर, पांच को जेल भेजा

अवैध हथियार तस्करी के तीन आरोपी रिमांड पर, पांच को जेल भेजा

जोधपुर. शहर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर तीन आरोपियों को रिमांड पर और पांच आरोपियों को जेल भिजवाया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर करीब एक दर्जन से ज्यादा हथियार बरामदगी के प्रयास कर रही है। गौरतलब है कि जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सरदारपुरा थाना पुलिस ने रविवार को सरदारपुरा, बासनी, शास्त्रीनगर व प्रतापनगर थाना क्षेत्र में आठ युवकों को 11 हथियार व 17 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
सरदारपुरा थाना पुलिस ने सोमवार को बिलाड़ा के चांदेलाव गांव निवासी नेहपालसिंह उर्फ मोडी बन्ना (20) पुत्र गजेन्द्रसिंह, लोहावट क्षेत्र में जाटावास निवासी हनुमानराम उर्फ हन्नु जाखड़ (21) पुत्र राणाराम जाट व भोजासर निवासी मदन (20) पुत्र डूंगरराम बिश्नोई को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं अन्य आरोपी जगदीश जाट, अविनाश सिंह उर्फ मोनू उर्फ बन्ना, सुरेंद्र सिंह , अब्दुल कादिर उर्फ हाजी एेडी, मनोज उर्फ मुन्ना को जेल भिजवाया।