10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी का झांसा दे युवक से हड़पे साढ़े तीन लाख

पुलिस ने मामला दर्जकर की जांच शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
शादी का झांसा दे युवक से हड़पे साढ़े तीन लाख

शादी का झांसा दे युवक से हड़पे साढ़े तीन लाख

देणोक (जोधपुर). क्षेत्र के ईन्दों का बास ग्राम पंचायत के युवक ने मतोड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके साथ शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति से 3.50 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में उम्मेद सिंह पुत्र लूण सिंह ईन्दा निवासी ईन्दों का बास ने बताया कि गंगा सिंह राजपूत निवासी मागलोद पुलिस जायल (नागौर) ने 20-25 दिन पूर्व शादी का झांसा देकर उनके घर आया ओर शादी करवाने का झांसा देकर 3 लाख 50 हजार रुपए ले लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शांतिभंग के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
तिंवरी (जोधपुर). तिंवरी तहसील इलाके में पुलिस ने दो युवकों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ओसियां थाना पुलिस ने बड़ला बासनी गांव में कार्यवाही कर मांगीनाथ और पप्पूनाथ जोगी को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

खेत में घुसकर की मारपीट
देणोक (जोधपुर). क्षेत्र के केरला ग्राम पंचायत के एक व्यक्ति के खेत में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा मारपीट करने का पुलिस थाना मतोड़ा में दर्ज कराया। इस दौरान पीडि़त दीपसिंह पुत्र जीवनसिंह राजपूत केरला ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि केरला में उनके खेत में जबरदस्ती घुसकर नरपतसिंह पुत्र लालसिंह राजपूत सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एकराय होकर उस पर हमला किया तथा मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।