
टांके में तैरते मिले मां व तीन मासूमों के शव
बालेसर (जोधपुर) . क्षेत्र के देवराजगढ गांव में रविवार को मां व तीन मासूमों के शव टांके में मिले हैं। शेरगढ़ थानाधिकारी भवानीसिंह ने बताया कि रविवार को देवराजगढ के ग्रामीणों ने दूरभाष पर सूचना दी कि गांव में जोगसिंह के घर के आगे बने टांके में एक महिला व तीन मासूमों के शव तैर रहे हैं।
पुलिस को मौके पर टांके में मंजू कंवर (30) पत्नी जोगसिंह , उनके पुत्र हीरसिंह (6 ), पुत्री प्रेमकंवर (2) व मूली कंवर ( 9 माह) के शव मिले। ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि मंजूकंवर व बच्चे गुरुवार रात्रि के बाद से लापता थे तथा पति जोगसिंह भी घर से गायब है।
ग्रामीणों के मुताबिक जोगसिंह आदतन शराबी है। पुलिस ने टांके को अपने कब्जे में लेकर मंजू कंवर के पीहर गोपालसर गांव में सूचना दी है। रविवार देर रात्रि तक पीहर पक्ष के लोगों के देवराजगढ़ गांव नहीं पहुंचने से मां सहित तीन बच्चों के शव टांके से बाहर नहीं निकाले जा सके हैं। जिन्हें सोमवार को टांके से बाहर निकालकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टर्माटम करवाया जाएगा। घटना स्थल पर सैकड़ों लोग देर रात तक जमा थे।
Published on:
10 Mar 2019 11:28 pm
