5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्थर की खान में भरे पानी में नहाने उतरे तीन जातरुओं की मौत, छाई शोक की लहर

सूरसागर थानान्तर्गत फिदूसर चोपड़ क्षेत्र में पुलिस चौकी कालीबेरी के पास पत्थर की खान में बरसाती पानी में नहाने के दौरान बुधवार को तीन जातरू डूब गए। गोताखोरों की मदद से तीनों शव बाहर निकलवाकर पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Three died after taking bath in water filled stone mine in jodhpur

जोधपुर। सूरसागर थानान्तर्गत फिदूसर चोपड़ क्षेत्र में पुलिस चौकी कालीबेरी के पास पत्थर की खान में बरसाती पानी में नहाने के दौरान बुधवार को तीन जातरू डूब गए। गोताखोरों की मदद से तीनों शव बाहर निकलवाकर पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं।

एसआइ मानाराम ने बताया कि पाली जिले में रोहट थानान्तर्गत वायद गांव निवासी आठ-दस लोगों का संघ रामदेवरा के लिए पैदल जा रहा है। संघ बुधवार अपराह्न कालीबेरी क्षेत्र पहुंचा, जहां आस-पास पत्थर की खानों में बरसाती पानी भरा है। संघ में शामिल लोग वहां रुक गए। इस बीच, तीन जातरू शाम करीब 4.30 बजे नहाने के लिए पत्थर की एक खान में उतरे, लेकिन खान में बने गढ्डे की गहराई काफी अधिक थी। ऐसे में तीनों जातरु गहराई में जाकर डूबने लगे।

यह भी पढ़ें : बड़ा हादसा : स्कूल में मटकी फोड़ कार्यक्रम में पिलर गिरा, दो छात्राओं की मौत, मचा हड़कंप

उन्हें गायब पाकर अन्य जातरुओं ने मदद के लिए आवाज लगाई। नजदीकी चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची। गोताखोर भरत चौधरी, रामूराम, ओमप्रकाश, एमटीओ भरत, कानाराम व कमलेश सैन ने तलाश शुरू की और मशक्कत के बाद एक-एक कर तीनों जातरुओं को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी।

संघ में शामिल वायद गांव निवासी गोविंद ने मृतकों की शिनाख्त वायद गांव निवासी सुरेश (19) पुत्र शैतान वादी, ओमप्रकाश (19) पुत्र सवाराम भील व हरीश (25) पुत्र पताराम मेघवाल के रूप में की। जांच के बाद तीनों शव मोर्चरी भिजवा दिए गए।