10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिकार की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक जब्त

- एसयूवी में सवार युवकों से एक जिंदा व तीन खाली कारतूस भी जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
शिकार की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक जब्त

शिकार की फिराक में तीन युवक गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक जब्त

जोधपुर.
लूनी थाना पुलिस ने रात्रिगश्त के दौरान शुक्रवार मध्यरात्रि खाराबेरा से कांकाणी रोड पर बोलेरो में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार 12 बोर की एक बंदूक, एक जिंदा व तीन खाली कारतूस जब्त किए।

थानाधिकारी सीताराम पंवार ने बताया कि रात्रिगश्त के दौरान कांकाणी से खाराबेरा रोड पर पुलिस को देख एसयूवी सवार युवक सकपका गए और मोड़ भागने का प्रयास किया, लेकिन सिंगल रोड होने से वे गाड़ी घुमा नहीं पाए तो पैदल ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर खाराबेरा भीमावतान निवासी जितेन्द्रसिंह (25) पुत्र हरिसिंह, कुलदीपसिंह (22) पुत्र भंवरसिंह और मनोहरसिंह (27) पुत्र जयसिंह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बारह बोर की एक बंदूक, एक जिंदा व तीन खाली कारतूस जब्त किए गए। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी आस-पास के क्षेत्र में वन्य प्राणी का शिकार करने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले पकड़े गए। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने पर दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के निर्देश दिए गए।