10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather: इन पांच जिलों में 17 अप्रेल को दोपहर बाद आंधी-बूंदाबांदी का अलर्ट

मौसम में होगा बदलाव
less than 1 minute read
Google source verification
Weather: इन पांच जिलों में 17 अप्रेल को दोपहर बाद आंधी-बूंदाबांदी का अलर्ट

Weather: इन पांच जिलों में 17 अप्रेल को दोपहर बाद आंधी-बूंदाबांदी का अलर्ट

जोधपुर. संभाग के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ तेज गर्मी बनी रही। गर्म हवाओं के झोंकों ने दिनभर लोगों को हलकान किए रखा। अधिकांश स्थानों पर रात का पारा भी 25 डिग्री से ऊपर रहने के कारण तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने से रविवार दोपहर बाद जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, नागौर जिले में आंधी आने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। मेघ गर्जना के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले 48 घंटे में तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ लू चलने की भी आशंका है।

सूर्यनगरी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा बंद होने से तपिश भरा मौसम था। दिन चढ़ने के साथ मौसम में गर्मी बढ़ती गई। दोपहर में पारा 42.2 डिग्री पहुंचा। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से दिनभर गर्म मौसम बना रहा। शाम ढलने के बाद भी गर्मी सताती रही। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा मौसम रहा।

फलौदी में सबसे गर्म रात

जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे में लगातार दूसरे दिन सर्वाधिक गर्म रात रिकार्ड की गई। फलौदी में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। यहां पारा तीस डिग्री के समीप होने से रात को भी पसीना छूट रहा था। दिन में तापमान 43.6 डिग्री पहुंचा। बाड़मेर और जैसलमेर में भी गर्मी रही। यहां रात का तापमान क्रमश: 25.5 व 23.3 और दिन का 42.5 व 43.5 डिग्री मापा गया। मारवाड़ के अन्य हिस्सों में भी तेज गर्मी रही। नागौर में पारा 42.7, जालोर में 42.6 और सिराेही में 41.7 डिग्री रहा।