10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में 18 प्लस को आज केवल दो जगह ही लगेगा टीका

jodhpur covid-18 - 45 से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण तेज करने के लिए बढाई साइट
less than 1 minute read
Google source verification
शहर में 18 प्लस को आज केवल दो जगह ही लगेगा टीका

शहर में 18 प्लस को आज केवल दो जगह ही लगेगा टीका

जोधपुर. युवाओं के लिए टीके की कमी होने की वजह से गुरुवार को शहर में केवल दो स्थानों पर ही 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महामंदिर और चौपासनी में ही करीब 300 व्यक्तियों को डोज लगेगी। अगर गुरुवार को नए टीके नहीं आते हैं तो शुक्रवार को शहर में युवाओं का टीकाकरण फिर बंद करना पड़ेगा, हालांकि ग्रामीण इलाकों में कुछ डोज होने के कारण वहां टीकाकरण जारी रहेगा।
उधर सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को दूसरी डोज में प्राथमिकता देने के निर्देश के बाद शहर में उनके लिए साइट्स बढ़ा दी गई है। कोवैक्सीन पांच स्थानों एम्स, मसूरिया एड पोस्ट, एमडीएम अस्पताल होमगार्ड प्रथम, सररदारपुरा रेजिडेंसी और चिराई पीएचसी पर लगेगी। कोविशील्ड 30 स्थानों पर लगेगी।

1227 को लगी दूसरी डोज
जोधपुर में बुधवार को 5909 को टीके की प्रथम डोज और 1227 को दूसरी डोज लगाई गई। कुल मिलाकर 50 साइटस्स पर टीकाकरण किया गया। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 2836 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।