10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज सवा साल बाद गृहनगर आएंगे मुख्यमंत्री गहलोत

  - 20 माह बाद बाद सर्किट हाउस में लगेगा जनता दरबार
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब सवा साल बाद अपने गृहनगर आएंगे। लेकिन सर्किट हाउस में लगने वाला जनता दरबार यानि जनसुनवाई करीब 20 माह बाद हो रही है। इससे पहले दीपावली पर पूरी तैयारियां कर ली गई थी, लेकिन अंतिम समय में यह स्थगित हो गया। वे करीब एक घंटे तक सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। कोविड फेज शुरू होने से पहले फरवरी-मार्च 2020 में जनसुनवाई हुई थी। सोमवार को जिला कलक्टर इंद्रजीतसिंह ने सर्किट हाउस में तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को निर्देश दिए।

कोरोनाकाल, विधायकों की बाड़ेबंदी, हॉर्स ट्रेडिंग व मंत्रीमंडल फेरबदल की विभिन्न उलझनों में गहलोत लंबे समय से घिरे हुए थे। पूर्व में दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उनके जोधपुर आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन किसी कारणवश वे नहीं आ पाए। हालांकि वे कुछ दिन पहले ओसियां के चाडी में पूर्व मंत्री दिवंगत महिपाल मदेरणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, लेकिन गहलोत का शहर आना नहीं हुआ। वे सरकार के महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान का भी जायजा लेंगे।
संभागीय आयुक्त ने डिगाड़ी में शिविर का जायजा लिया

संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा सोमवार को नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 79 डिगाड़ी में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर का अवलोकन करने पहुंचे। सीएम गहलोत भी यहां मंगलवार को निरीक्षण करेंगे। यहां अधिकारियों को पेंडेंसी निपटाने के निर्देश भी जारी किए गए। उन्होंने एक एक काउन्टर पर जाकर संबंधित से किए जा रहे कार्य व अब तक सम्पन्न कार्य, भू उपयोग परिवर्तन, भवन निर्माण अनुमति व अन्य जानकारी ली।