
Today Osman Mir sufi singing night in jodhpur
जोधपुर. ट्रिपल सी ( कल्चरल कैपिटल सिटी ) के म्यूजिक लवर्स का इंतजार खत्म होने वाला है और उनके चहेते सिंगर उनके बीच सुरों की सुरमयी शाम सजाएंगे। सूफी म्जूजिक के दीवाने संगीत रसिकों खासकर जोधपुराइट्स यूथ के लिए यह खुशखबरी है कि स्वर-सुधा ( swar sudha ) और मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट ( mehrangarh museum trust ) की साझा मेजबानी में मंगलवार की शाम जोधपुर के किले के जनाना कोर्टयार्ड में खूबसूरत संगीतमय सूफियाना शाम सजेगी, जहां ग्लोबल इंडियन अवार्ड के लिए नामित लोकप्रिय सूफी और बॉलीवुड सिंगर ओसमान मीर ( Singer Osman Mir ) आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस लाइव सिंगिंग कॉन्सर्ट में वे अपने दिलकश गायन से रसिक श्रोताओं के दिलों के तार झंकृत करेंगे। संस्था अध्यक्ष चन्द्रा बूब व सचिव विवेक कल्ला ने बताया कि सूफी- गजल-गीत गायक मीर अपने साथी कलाकारों के साथ कर्णप्रिय पेशकश से यह शाम यादगार बनाएंगे। पूर्व सांसद गजसिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
Published on:
15 Oct 2019 04:01 pm
