
लोककलाओं के महाकुंभ का आज होगा आगाज
जोधपुर. राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय लोकानुरंजन मेला गुरुवार से जयनारायण व्यास स्मृति भवन टाउन हॅाल में कोविड-19 के नियमों की पालना के साथ आयोजित किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा करेंगे। अकादमी सचिव एल एन बैरवा ने बताया कि तीन दिवसीय इस लोक कला के इस महाकुंभ में देश के नौ राज्यों के कलाकार अपनी लोकरंजन परम्परागत लोक कलाओं का मनोहारी प्रदर्शन करेंगे। लोकानुरंजन मेला पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर,उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला तथा हरियाणा कला परिषद कुरूक्षेत्र के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में 18 फरवरी को सायं 6.30 बजे से टाउन हॅाल के खुले प्रांगण में मेलानुमा परिवेश में प्रदेश की विभिन्न प्रदर्शनात्मक लोककलाओं का प्रदर्शन होगा। सायं 7.15 से प्रेक्षागृह के अंदर इरफान खान एवं साथी श्रीनगर जम्मू कश्मीर, रूफ नृत्य प्रकाश विशिष्ट एवं साथी उतराखंड छपेली, नृत्य जोगिन्दर सिंह हब्बी एवं साथी सिरमोर हिमाचल प्रदेश सिरमोरी फाग नृत्य नाटी के प्रदर्शन होंगे।
Published on:
18 Feb 2021 05:49 pm
