10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोल नाकाकर्मियों से मारपीट व धमकियां, संचालन के बदले 50 हजार मांगे

- एसयूवी सवार युवकों ने दो कार्मिकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, मारपीट कर धमकाया
less than 1 minute read
Google source verification
टोल नाकाकर्मियों से मारपीट व धमकियां, संचालन के बदले 50 हजार मांगे

टोल नाकाकर्मियों से मारपीट व धमकियां, संचालन के बदले 50 हजार मांगे

जोधपुर।
करवड़ थानान्तर्गत नागौर हाइवे पर नेतड़ा टोल नाका पर एसयूवी सवार कुछ युवकों ने बूम तोड़ दिया और दो कर्मचारियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर जान से मारने की धमकियां देकर टोल संचालन के बदले 50 हजार रुपए मांगे। पुलिस के डर से सभी फरार हो गए। फिलहाल कोई भी युवक पकड़ा नहीं जा सका है।
पुलिस के अनुसार टोल नाका पर गत 11 जनवरी रात 1.30 बजे बावड़ी की तरफ से नागौर नम्बर की एक एसयूवी आई। लाइन-2 पर बूम तोड़कर निकल गई। कुछ आगे जाकर चालक ने एसयूवी रोकी और यू-टर्न लेकर आया। लाइन-6 पर खड़े टोलकर्मी भीम पर एसयूवी चढ़ाने का प्रयास किया। उसने साइड में कूदकर जान बचाई। फिर अन्य स्टाफ पवन मिश्रा की तरफ एसयूवी दौड़ाई। पवन ने डिवाइडर पर चढ़कर खुद को सुरक्षित किया।कुछ आगे जाकर चालक ने एसयूवी रोकी और छह-सात युवक नीचे उतरे। जिन्होंने भीम व पवन पर हमला कर दिया ओर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान एसयूवी चालक ने खुद को बक्सा टाक बावड़ी बताया और टोल संचालन के बदले पचास हजार रुपए हफ्ता मांगा। टोलकर्मियों ने पुलिस कन्ट्रोल रूम के 112 पर कॉल किया तो सभी युवक दूसरे दिन आने की धमकियां देकर भाग गए।
पुलिस का कहना है कि युवकों ने टोल संचालन के लिए हफ्तार मांगा। ऐसा न करने पर एसयूवी से कुचलकर जान से मारने को धमकाया गया। मूलत: यूपी में कानपुर हाल टोल मैनेजर हरिओमसिंह पुत्र निर्मलसिंह ने वारदात के तीन दिन बाद नागौर नम्बर की एसयूवी के आधार पर एफआइआर दर्ज करवाई है। एएसआइ सवाईसिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है।