10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूरिस्ट्स व जोधपुराइट्स का टशन, न्यू ईयर पैशन

जोधपुर ( jodhpur news hindi news ). न्यू ईयर 2020 ( HappyNewYear 2020 ) के वैलकम काउंट डाउन शुरू हो चुका है। न्यू ईयर का वार्म वैलकम करने के लिए खासी तादाद में देसी-विदेशी सैलानी ब्लूसिटी आ चुके हैं। शहर में नया साल मनाने से पहले आए हुए देसी-विदेशी पर्यटक सैर सपाटा कर टाइम स्पैंड कर रहे हैं। जोधपुराइट्स अपनी पार्टियों की तैयारियों में बिजी हैं तो वाल- सिटीजन्स ट्रेडिशनल अंदाज में तैयारियां कर रहे हैं। कई जगह प्री- न्यू ईयर सेलिब्रेशन ( 2020 With Patrika ) के भी नजारे दिखे।  
2 min read
Google source verification
Tourists and Jodhpurites, New Year Passion

Tourists and Jodhpurites, New Year Passion

एम आई जाहिर/ जोधपुर ( jodhpur news hindi news ) . न्यू ईयर 2020 ( HappyNewYear 2020 ) के वैलकम काउंट डाउन शुरू हो चुका है। न्यू ईयर का वार्म वैलकम करने के लिए खासी तादाद में देसी-विदेशी सैलानी ब्लूसिटी आ चुके हैं। यह तो सभी जानते हैं कि उनके आने से थर्टी फस्र्ट की नाइट को न्यू ईयर 2020 ( 2020 With Patrika ) के वैलकम की वेला पर डीजे के संग फास्ट सॉन्ग्स और फास्ट डान्स की धूम रहेगी। साथ ही शहर के क्लब्स, होटल्स,मॉल्स, गेस्ट हाउसेज, रेस्तरां, कैफे, गार्डन्स और कम्युनिटी हॉल्स में तैयारियों को फाइनल रूप दे दिया गया है। न्यू ईयर में तो अभी थोड़ा वक्त बाकी है। पत्रिका ने यह जानने की कोशिश की न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले शहर में आए हुए टूरिस्ट्स, जोधपुराइट्स और वाल सिटीजन्स प्री-न्यू ईयर क्या कर रहे हैं। जायजा लेने पर पता चला कि वे अपनी अपनी तरह से प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। जोधपुर में न्यू ईयर का इंतजार कर रहे देसी-विदेशी सैलानी पूरे दिन होटल या गेस्ट हाउस में रहने के बजाय शहर के पर्यटक स्थलों पर सैर सपाटा करते हुए नजर आ रहे हैं। उनका रुटीन यह हो गया है कि वे धूप-धूप में दूर-दूर की सैर कर रहे हैं।

सीन-1

पर्यटन स्थलों पर सैर सपाटा
पर्यटक मेहरानगढ़ दुर्ग, उम्मेद भवन पैलेस, मंडोर उद्यान, माचिया बायोलॉजिकल पार्क, सरदार म्युजियम और सरदार मार्केट घंटाघर की सैर का लुत्फ ले रहे हैं। यही नहीं, वे ओसियां आदि इलाकों में डेजर्ट सफारी का लुत्फ भी ले रहे हैं। ये सैलानी परकोटे की हवेलियां और पुराने कलात्मक मकानों का नजारा कर रहे हैं। वे घंटाघर और सरदार मार्केट की सैर करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इन स्थानों पर उनकी प्री न्यू ईयर ट्रीट्स के नजारे दिखाई दिए।

सीन-2
कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ

जोधपुर में आए हुए देसी विदेशी पर्यटक शहर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से आश्चर्यचकित हैं। इसलिए वे तडक़े और रात को घूमने निकलने से गुरेज कर रहे हैं। उन्होंने बाहर की सर्दी से बचाव के साथ ईवनिंग और नाइट को एन्जॉय करने के लिए इनडोर कैंडल लाइट डिनर का रास्ता निकाला है। इस डिनर के बहाने वे होटल्स और रेस्तरां में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रहे हैं। इस तरह न्यू ईयर से पहले टूरिस्ट्स की शाम और रात यादगार हो रही है।

सीन-3

जोधपुराइट्स का प्री न्यू ईयर टशन
जोधपुराइट्स ने न्यू ईयर पर शहर के क्लब्स, होटल्स, गेस्ट हाउसेज, मॉल्स, रेस्तरां, कैफे, गार्डन्स, कम्युनिटी हॉल्स में पार्टीज करने की तैयारियां कर रहे हैं। डान्स गु्रप्स, कॉलेजाइट्स व हॉस्टलर्स इन तैयारियों में जुटे हुए हुए हैं। वहीं बॉयेज और गल्र्स गु्रप्स इन पार्टीज के लिए लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन इनविटेशन दे रहे हैं। यूथ की टोलियां गु्रप में प्री- न्यू ईयर सेलिब्रेशन एन्जॉय करती हुई दिखाई दीं।

सीन -4
वाल सिटीजन्स का हैरिटेज पैशन

शहर परकोटे के हनुमान चौक, खांडा फलसा, रईस बालाजी, बोहरों की पोल, नवचौकिया, गूंदी का मोहल्ला व फतेहपोल आदि हथाइयों पर वाल सिटीजन्स की रौनक नजर आई। वहीं गोठ व टिफिन गोठ की भी तैयारियां हो रही हैं। गोठ के लिए परकोटे में कहीं दाल के पकौड़े व दाल- बादाम का हलवा बनता हुआ दिखाई दिया तो कहीं बेसन की चक्की और गाजर का हलवा। वहीं कुछ लोग बाजार की मिठाइयों और नमकीन के संग प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए।