10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : पर्यटकों से गुलजार हुआ जोधपुर, नए साल के स्वागत को तैयार सूर्यनगरी

सभी होटलों गेस्ट हाउस में नो रूम की स्थिति, जलाशयों में पानी की कमी से मेहमान परिन्दे भी परेशान
2 min read
Google source verification
tourism news

tourists in jodhpur, foreign tourists in Jodhpur, Rajasthan tourism, New Year 2019, Happy New Year 2019, new year celebrations, jodhpur news, jodhpur news in hindi

वीडियो : एसके मुन्ना/नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के विवाह और लगातार बड़े बजट की फिल्मों के कारण समूचे विश्व पर्यटन क्षेत्र में अपना अलग मुकाम हासिल कर चुका जोधपुर शहर इन दिनों देसी विदेशी पर्यटकों के आगमन से गुलजार है। शहर की कमोबेश सभी होटलें व गेस्ट हाउस में पर्यटकों की संख्या पिछले साल की तुलना में दुगनी होने के कारण नो रूम की स्थिति बनी हुई है। नए साल मनाने में किसी प्रकार का व्यवधान न हो और वे नववर्ष का आनंद उठा सके इसके लिए शहर की सभी प्रमुख होटलों व गेस्ट हाउस में अपने स्तर पर नए साल के जश्न के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर के विभिन्न होटलों के अलावा रिसोर्ट और रेस्टोरेंटों में भी न्यू इयर जश्न के इंतजाम किए गए हैं। जोधपुर संभाग के जैसलमेर में सभी होटलें व गेस्टहाउस में भी नो रूम की स्थिति के कारण अधिकांश पर्यटक जोधपुर में रूकने से यहां भी होटल रूम फुल हो चुके हैं।

नो रूम की स्थिति

शहर में करीब 200 से अधिक होटलें है। जिनमें पेइंग गेस्ट हाउस 75 हेरिटेज व पांच सितारा होटल के समकक्ष 5, तीन सितारा 8, दो सितारा 7 व अन्य 96 होटल है। जिले के ओसियां, फलोदी आदि क्षेत्रों में करीब 200 होटल है। जोधपुर सहित जिले के सभी होटलों में कुल मिलाकर करीब आठ से 10 हजार पर्यटकों के ठहरने की ही व्यवस्था है। वर्तमान में करीब 10 हजार से अधिक देशी विदेशी पर्यटक जोधपुर पहुंचने से अधिकांश होटलों में नो रूम की स्थिति है। सितारा होटलों में न्यू इयर इव के लिए खास पार्टियों के इंतजाम किए गए है।


डेढ़ दशक में पहली बार सर्वाधिक संख्या

जोधपुर गाइड एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शक्तिसिंह खाखडक़ी ने बताया कि पिछले पन्द्रह साल में पहली बार जोधपुर में बड़ी संख्या में पर्यटक जोधपुर पहुंचे है। रविवार को मेहरानगढ़ फोर्ट व जसवंत थड़ा पार्क की पार्र्किंग परिसर खचाखच भरने के बाद बाहर सडक़ पर राव जोधा पार्क तक वाहनों को रखने के लिए मशक्कत करनी पड़ी थी। डॉ. खाखडक़ी ने बताया कि टूरिस्ट की एक तरह से बाढ़ सी आ जाने के कारण जोधपुर गाइड एसोसिएशन की कुल गाइड संख्या से पांच गुणा ज्यादा पर्यटकों की डिमांड को पूरी करना मुश्किल हो रहा है।


गुरुद्वारों में कीर्तन, चर्च में होगी प्रार्थना

नववर्ष आगमन की रात्रि को आनंद सिनेमा के पास स्थित गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में कीर्तन आयोजन की परम्परा का निर्वहन किया जाएगा। अद्र्धरात्रि को सर्वत्र भले की अरदास होगी। नववर्ष के उपलक्ष्य में देर रात तक गुरुवाणी आधारित कीर्तन होगा। गुरुद्वारा सिंह सभा के मनमोहनसिंह वालेचा ने बताया कि गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा के पूर्व प्रधान सरदार सुजान सिंह बग्गा ने 31 दिसम्बर की अद्र्धरात्रि को नववर्ष पार्टी के नाम पर युवा पीढ़ी को सडक़ों पर शराब के नशे में हुडदंग करते देखने बाद समाज के युवाओं को गुरु चरणों से जोडऩे का बीड़ा उठाया था। वर्ष 2011 से कीर्तन के बाद दूध फीनी वितरण की परम्परा चली आ रही है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर के रोमन कैथोलिक सहित सभी प्रमुख गिरिजाघरों में मध्यरात्रि न्यू ईयर सर्विस के बाद विशेष प्रार्थना की जाएगी। तारघर के पीछे स्थित समरवेल मेमारियल चर्च में ‘वाच नाइट सर्विस’ आराधना होगी। जेडीए सर्किल के पास स्थित सेंट थेरेसास् कैथोलिक चर्च व कुड़ी भगतासनी स्थित मदर टेरेसा चर्च में न्यू ईयर ईव पर प्रार्थना की जाएगी। चर्च के फादर मार्टिन मंगल ने बताया कि सभी गिरिजाघरों में रात्रि को न्यू इयर आगमन प्रभु की प्रार्थना से करने तथा उनका बीते साल में उनका आभार जताने के लिए की जाती है।