11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रमुख पर्यटन स्थल बन्द होने से निराश लौट रहे सैलानी

कोविड प्रोटोकॉल के साथ 8 को खुलेंगे मेहरानगढ़ के प्रवेश द्वार
2 min read
Google source verification
प्रमुख पर्यटन स्थल बन्द होने से निराश लौट रहे सैलानी

प्रमुख पर्यटन स्थल बन्द होने से निराश लौट रहे सैलानी

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. प्रदेश में अनलॉक-3 की गाइडलाइन में पर्यटन स्थलों व ऐतिहासिक स्थलों में पर्यटकों को छूट के बावजूद सूर्यनगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल नहीं खुले हैं। विश्व प्रसिद्ध मेहरानगढ़, उम्मेद भवन व मंडोर के प्रवेश द्वार बंद होने से सैलानियों को निराश लौटना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि वैक्सीन आने के बाद भी विदेशी पर्यटकों का वीजा देने की प्रक्रिया में विलंब और कोविड की तीसरी लहर आशंका के कारण ये पर्यटन स्थल नहीं खुल रहे हैं। मेहरानगढ और उम्मेद भवन पैलेस के प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए बंद होने से वैवाहिक सीजन के बावजूद रॉयल वेडिंग, फिल्मों की शूटिंग भी लंबे अर्से नहीं हो रही है। इससे सीधे तौर पर कई लोगों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है।

इनका कहना....

अनलॉक-3 की गाइडलाइन के बाद मेहरानगढ़ पर्यटकों के लिए खोले जाने के प्रस्ताव को ट्रस्टियों की मंजूरी मिल चुकी है। सरकार की गाइडलाइन व कोविड प्रोटोकॉल पालना के साथ किले के प्रवेश द्वार 8 जुलाई से पर्यटकों के लिए खोल दिए जाएंगे।
-करणीसिंह जसोल, निदेशक मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट

...

82 दिनों बाद खुलेगा मेहरानगढ़, विजिटर्स की सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त

भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 17 अप्रेल से बंद जोधपुर का मेहरानगढ़ करीब 82 दिनों बाद पुन: 8 जुलाई से खोले जाने के बाद विजिटर्स की सुरक्षा के विशेष पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निदेशक ने बताया कि मेहरानगढ़ देखने आने वाले पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था रहेगी

---

राज्य सरकार को खुद के अधिकार क्षेत्र वाले पर्यटन स्थल मंडोर उद्यान, राजकीय संग्रहालय, उम्मेद उद्यान का सरदार राजकीय संग्रहालय कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोल देने चाहिए ताकि दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों के साथ जोधपुर के स्थानीय लोग भी परिवार के साथ भ्रमण पर आ सके।

-भवानीसिंह भाटी सामराऊ, अध्यक्ष, जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन