10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यापारियों ने हनुमान जयन्ती पर की वानर सेवा

लॉकडाउन का सदुपयोग
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Apr 27, 2021

व्यापारियों ने हनुमान जयन्ती पर की वानर सेवा

व्यापारियों ने हनुमान जयन्ती पर की वानर सेवा

जोधपुर।
हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में त्रिपोलिया बाजार मोती चोक व्यापार संघ की ओर से चलाई जा रही जीव दया मुहिम के दूसरे दिन मंडोर में वानर सेवा की गई। संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी व दिलीप जैन ने बताया कि संघ की ओर से वानरों को फ ल व सब्जियां खिलाई गई। इससे पूर्व संघ की ओर से जब्बरनाथ महादेव स्थित मंदिर गौशाला में 25 मण, उपकेश्वर महादेव मंदिर स्थित शारदा गौशाला में 20 मण चारा गायों को खिलाया गया। सेवा कार्य में सुदर्शन लोढ़ा, धर्मचन्द संचेती, वीरेंद्र पटवा, शैलेश नाहटा, दयाल रूपानी, दीपक मोरदानी, श्रेणिक जैन, शिवप्रकाश बिड़ला, आराध्य जैन, लक्ष्मण इसरानी, विवेक बोड़ा सहित संघ पदाधिकारी व सदस्य सहित गौ सेवक उपस्थित थे।
---
महावीर हनुमान का जन्मोत्सव मनाया
जोधपुर।
चांदपोल के बाहर गोवर्धन तालाब में हनुमानगढ़ में मंगलवार को केसरीनंदन महावीर हनुमान का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। हनुमानगढ़ बालाजी पाटोत्सव समिति के अध्यक्ष धर्मसिंह कच्छवाहा व सचिव देवेन्द्र व्यास ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए श्रृंगार, फूलमंडली व सुन्दरकांड पाठ आयोजित किया गया।