10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान परिधान पहनकर यहां महिलाओं ने किया ऐसा

महिलाओं के लिए गोरबंध का आयोजन
less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान परिधान पहनकर यहां महिलाओं ने किया ऐसा

राजस्थान परिधान पहनकर यहां महिलाओं ने किया ऐसा

जोधपुर. एक से बढ़कर एक परिधान...राजस्थानी संस्कृति की झलक..परम्परागत गीत...देखकर हर कोई बोल उठा, वाह भाई वाह...क्या बात है। आर्य समाज भवन रातानाडा में रविवार सुबह राजस्थानी लोक गीत और विभिन्न प्रतियोगिता पर आधारित 'गोरबंधÓ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संयोजक नीलू परिहार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था ताकि एक अच्छा संदेश समाज में जाए कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, आवश्यकता उन्हें सम्मान व अवसर देने की है। गोरबंध आयोजन में नृत्य, मेहंदी, रैम्प वॉक प्रतियोगिताएं हुई। नृत्य में खूब धमाल किया तो मेहंदी रचे हाथ भी कम नहीं थे। इस आयोजन में महिलाओं व युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। नृृत्य प्रतियोगिता में धीरा बोराणा, तेजस्वीनी चौहान व पूजा सांखला व मेहंदी प्रतियोगिता में अभिलाषा व रैम्प वॉक में तान्या विजेता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चन्द्रकांता भाटी, रामसिंह चाडी, जब्बरसिह पाल, नाथुसिंह सिसोदिया, मोनिका कारल, सीमा भाटी, मंजू राठौड़, त्रिलोकसिंह नगसा व हुकमसिंह जयपाल आदि उपस्थित थे। इस दौरान वक्ताओं ने भी सशक्तीकरण का संदेश दिया और उपस्थित प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।