
Train Passengers: ट्रेनों में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
Train Passengers: जोधपुर. उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के लिए अनुमति दी है। जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्यालय ने यह कदम उठाया है।
इन ट्रेनों में मिलेगी एमएसटी सुविधा
- गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ स्पेशल ट्रेन।
- गाड़ी संख्या 14704 लालगढ-जैसलमेर एक्सप्रेस ट्रेन।
- गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन।
- गाड़ी संख्या 14802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन।
- गाड़ी संख्या 22421 दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन।
- गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन।
उत्तर पश्चिम रेलवे ने 6 ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के लिए अनुमति दी है। जोधपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुख्यालय ने यह कदम उठाया है।
बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शुरू
जोधपुर. रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप) का संचालन शुक्रवार को किया जाएगा। जोधपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 09035 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शनिवार को दोपहर 2.15 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09036 भगत की कोठी-बोरीवली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार को भगत की कोठी से दोपहर 3.30 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को सुबह 9.30 बजे बोरीवली पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पाटन, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदड़ी व लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Published on:
12 Aug 2022 09:37 pm
