10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चमत्कार! युवक पर से निकल गया इंजन और डिब्बे, फिर देखकर हैरत में पड़ गए लोग

लोहावट जाटावास सरहद में मंगलवार शाम को शराब के नशे में एक युवक रेलवे ट्रैक पर सो गया। इस दौरान उधमपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक के ऊपर पडऩे के साथ ही उसे ब्रेक लगा दिए। ट्रेन के रुकने तक युवक के ऊपर से इंजन सहित 6 कोच गुजर गए। लेकिन युवक को कोई चोट तक नहीं आई...
2 min read
Google source verification
gwalior diwali par  train full

दीपावली के लिए इलाहाबाद तक चलेगी २६ को विशेष ट्रेन,दीपावली के लिए इलाहाबाद तक चलेगी २६ को विशेष ट्रेन,दीपावली के लिए इलाहाबाद तक चलेगी २६ को विशेष ट्रेन,दीपावली के लिए इलाहाबाद तक चलेगी २६ को विशेष ट्रेन

जोधपुर/लोहावट। लोहावट जाटावास सरहद में मंगलवार शाम को शराब के नशे में एक युवक रेलवे ट्रैक पर सो गया। इस दौरान उधमपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक के ऊपर पडऩे के साथ ही उसे ब्रेक लगा दिए। ट्रेन के रुकने तक युवक के ऊपर से इंजन सहित 6 कोच गुजर गए। लेकिन युवक को कोई चोट तक नहीं आई।

लोहावट स्टेशन मास्टर भगवानाराम चौधरी ने बताया कि शाम को सवा छह बजे उधमपुर से अहमदाबाद की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन 19108 शैतानसिंहनगर से लोहावट स्टेशन की ओर आ रही थी। जाटावास सरहद में ट्रेन के लोको पायलट की नजर ट्रैक पर सोए युवक पर पड़ी तब पायलट ने ट्रेन को रोका और गार्ड को सूचित किया। इस पर उन्होंने युवक को ट्रेन के नीचे से निकाल कर पकड़ लिया। युवक को गार्ड के डिब्बे में बिठाकर लोहावट रेलवे स्टेशन पर लाया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राकेश पुत्र जेठाराम मेघवाल निवासी जाटावास लोहावट बताया।

स्टेशन मास्टर ने बताया कि युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। सूचना पर लोहावट पुलिस थाना के सहायक उप निरीक्षक कानाराम मेघवाल मय जाब्ता के साथ स्टेशन पहुंचे और उसे पकड़ लिया व लोहावट सीएचसी पर ले जाकर चिकित्सक से जांच करवाई।


ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, भाईदूज पर जा रही थी ननद के घर
वहीं दूसरी ओर बारां शहर के कोटा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को डॉक्टर से जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया हैं। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार नाकोड़ा कॉलोनी निवासी अक्षत गोयल अपनी भाभी और दो भतीजियों के साथ बाइक से कोटा रोड आदर्श नगर में अपनी बहन के घर भाई दूज मनाने जा रहा था। तभी रात कोटा रोड ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे ट्रक ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला गिर गई। जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है।