10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Trains Passengers Alert: जोधपुर से 3 ट्रेनें रद्द, 5 आंशिक रद्द व 9 ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी, यात्रा से पहले ट्रेनों की देखें सूची

Trains Passengers Alert: खारिया खंगार -पीपाड़ रोड खंड पर दोहरीकरण कार्य शुरू- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
2 min read
Google source verification
Trains Passengers Alert: जोधपुर से 3 ट्रेनें रद्द, 5 आंशिक रद्द व 9 ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी, यात्रा से पहले ट्रेनों की देखें सूची

Trains Passengers Alert: जोधपुर से 3 ट्रेनें रद्द, 5 आंशिक रद्द व 9 ट्रेनें बदले हुए रूट पर चलेंगी, यात्रा से पहले ट्रेनों की देखें सूची

Trains Passengers Alert: जोधपुर. जोधपुर रेल मंडल पर फुलेरा से राइकाबाग तक दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में खारिया खंगार से पीपाड़ रोड के बीच 30 किलोमीटर रूट खंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। इस वजह से 15 दिन तक 17 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा।

ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस ऋषिकेश से शुक्रवार को फलोदी के रास्ते बदले मार्ग से बाड़मेर पहुंचेगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि दोहरीकरण के कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा, जबकि अधिकांश ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा। ब्लाॅक अवधि में जोधपुर से चलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द रहेगी, जबकि 5 जोड़ी ट्रेनें आंशिक रद्द तथा 9 जोड़ी ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

यात्रियों को सलाह
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति जांच लें अथवा रेलवे सहायता नम्बर 139 पर सम्पर्क कर ही यात्रा करे।

पूर्ण रद्द ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 14823-24 जोधपुर- रेवाड़ी 12 से 24 जून।

- गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल एक्सप्रेस 11 से 23 जून।

- गाड़ी संख्या 22977-78 जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट 18 से 21 जून।


आंशिक रद्द ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 14891-92 जोधपुर-हिसार जोधपुर से मेड़ता रोड तक 12 से 23 जून।

- गाड़ी संख्या 22421-22 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सालासर एक्सप्रेस जोधपुर से डेगाना के बीच 12 से 24 जून।

- गाड़ी संख्या 12307-08 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस मेड़ता रोड से जोधपुर के बीच 11 से 23 जून के बीच सात फेरे।

- गाड़ी संख्या 14721-22 जोधपुर-भटिंडा जोधपुर से लालगढ़ के बीच 12 से 23 जून तक।

- गाड़ी संख्या 12465-66 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 13 से 23 जून तक जोधपुर से मेड़ता रोड के बीच।


परिवर्तित मार्ग से चलेगी
- गाड़ी संख्या 14887-88 ऋषिकेश -बाड़मेर ट्रेन 9 जून से आवागमन में वाया लालगढ़, फलोदी के रास्ते।

- गाड़ी संख्या 19225-26 जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस फलोदी, लालगढ़ के रास्ते।

- गाड़ी संख्या 14853, 54, 63, 64 ,65, 66 जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस 11 से 22 जून तक फुलेरा, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, पाली के रास्ते।

- गाड़ी संख्या 14645-46 जैसलमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 13 से 20 जून तक मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा के रास्ते।

- गाड़ी संख्या 22673-74 भगत की कोठी-मन्नारगुडी एक्सप्रेस 16 से 20 जून तक 2 फेरे मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, फुलेरा के रास्ते।

- गाड़ी संख्या 20813-14 जोधपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस 15 से 18 जून तक मारवाड़ जंक्शन व अजमेर के रास्ते।

- गाड़ी संख्या 20481-82 भगत की कोठी- तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक एक्सप्रेस व 18 व 22 जून को मारवाड़ जंक्शन, अजमेर व फुलेरा के रास्ते संचालित की जाएगी।