10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौ एटीएम में लोहे की पत्ती फंसाई, दस-दस हजार रुपए निकाले

- एसबीआई के एटीएम में कार्ड स्वैप कर रुपए निकालने का प्रयास करने के बाद वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
नौ एटीएम में लोहे की पत्ती फंसाई, दस-दस हजार रुपए निकाले

नौ एटीएम में लोहे की पत्ती फंसाई, दस-दस हजार रुपए निकाले

जोधपुर.
एटीएम मशीनों से रुपए निकालने के लिए शातिर बदमाशों ने नया तरीका ढूंढा है। ऐसे ही शातिर बदमाश ने महामंदिर थाना क्षेत्र में एसबीआइ के नौ एटीएम से धोखाधड़ी कर प्रत्येक से दस-दस हजार यानि कुल नब्बे हजार रुपए निकाल लिए। बैंक प्रबंधन को 12 दिन बाद धोखाधड़ी का पता लगा तो महामंदिर थाने में एटीएम कार्ड धारक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।
थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि एसबीआई में एटीएम मैनेजर वीरेन्द्र पुत्र पुरुषोत्तम जाट की तरफ से धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज कराई गई है। ठगी करने वाले एटीएम कार्ड धारक के मोबाइल नम्बर दिए गए हैं। वहीं, गत 14 अप्रेल को रुपए निकालने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज लेकर धोखाधड़ी करने वाले की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोप है कि महामंदिर द्वितीय पोल, मदेरणा कॉलोनी में तिलक नगर व भदवासिया फल मण्डी परिसर एसबीआइ के 9 एटीएम से दस-दस हजार रुपए निकाले गए हैं। एसबीआइ ने इन सभी नौ जगह एटीएम की नई मशीनें लगाईं हैं।

पहले कार्ड से रुपए निकाले, फिर लोहे की पत्ती से ठगी की
पुलिस का कहना है कि गत 14 अप्रेल को शातिर सभी एटीएम पहुंचा और एटीएम कार्ड स्वैप कर पांच सौ रुपए निकाले। उसने दुबारा कार्ड स्वैप कर दस हजार रुपए निकालने का आग्रह किया। उसने एटीएम में लोहे की एक पत्ती भी फंसा दी और दस हजार रुपए का लेन-देन निरस्त कर दिया, लेकिन लोहे की पत्ती लगी होने से कैश ट्रे से राशि बाहर आ गई और ठग रुपए लेकर चलता बना। इस तरह उसने नौ एटीएम से दस-दस हजार रुपए निकाल लिए।