10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गली-मोहल्लों में मिलेगी उपचार की सुविधा

    -शहर में नौ विशेष मोबाइल ओपीडी जागरूकता वैन की सेवाएं शुरू
less than 1 minute read
Google source verification
गली-मोहल्लों में मिलेगी उपचार की सुविधा

गली-मोहल्लों में मिलेगी उपचार की सुविधा

जोधपुर. जोधपुर शहर के नौ जोन में कोविड व लॉकडाउन के चलते मोहल्लों में जाकर इलाज, जांच व जागरूकता के लिए मंगलवार को रेजीडेंसी अस्पताल के सामने से नौ विशेष मोबाइल ओपीडी वैन सेवाएं शुरू की गई। महापौर उत्तर कुंती देवड़ा, जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार व जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला कलक्टर ने बताया कि मोबाइल ओपीडी वैन शहर के सभी 9 जोन में नियमित रूप से गली मोहल्लों में जाकर कोरोना संक्रमितों की पहचान, बचाव व रोकथाम की जागरुकता, नि:शुल्क दवा वितरण तथा जरूरत होने पर कोरोना सैंपल कलेक्शन की सुविधाएं देगी। प्रत्येक ओपीडी वाहन में एक मेडिकल ऑफि सर व एक नर्सिग स्टाफ रहेगा। सीएमएचओ डॉ.बलवत मण्डा ने बताया कि ओपीडी जागरूकता वाहनों में सामान्य व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को उपचार व उनके ही मोहल्ले में कोरोना जांच के सैंपल लेने की सुविधाएं उपलब्ध होगी।

ये रहेगी व्यवस्था

मोबाइल वेन प्रतापनगर ,शहर परकोटा ,उदयमंदिर ,महामंदिर ,मसूरिया ,शास्त्रीनगर ,मधुबन, रेजीडेंसी, बीजेएस आदि जोन में प्रतिदिन रूट चार्ट के अनुसार जाएगी। इसमें चिकित्सक, नर्सिग स्टाफ , फ ार्मासिस्ट आदि की टीम रहेगी। जिले में 18 मोबाइल ओपीडी वैन संचालित की जा रही है।

रेजीडेंसी में पोस्ट कोविड केयर सेन्टर

जनप्रतिनिधि.ों व प्रशासनिक अधिकारियों ने रेजीडेंसी अस्पताल का अवलोकन किया। जिला कलक्टर ने बताया कि अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर सेन्टर की स्थापना की जा रही है। इसमें 50 बैड की व्यवस्था रहेगी। अस्पताल प्रभारी नृसिंह माथुर ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।