10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

  राजस्थान पत्रिका के 'एक परिवार एक पेड़ अभियान से जुडऩे लगे ग्रामीण
less than 1 minute read
Google source verification
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जोधपुर. राजस्थान पत्रिका की ओर से 'एक परिवार एक पेड़Ó अभियान के तहत जिले के लूणी क्षेत्र के ग्राम बिरडावास के खेल मैदान में ग्रामीणों ने 101 पौधे लगाकर नियमित देखरेख का संकल्प लिया। पर्यावरण प्रेमी हीरालाल ढाका ने बताया कि गांव की ओरण में बने खेल मैदान परिसर में युवाओं के सहयोग से शीशम,नीम,अशोक, बदाम,अमरुद,पीपल,सहित कई प्रजातियों के पौधों रोपित किए गए। डांगियावास थाना अधिकारी कन्हैया लाल प्रजापत, मादाराम गोरा, थानाराम, हनुमान थौरी, गणपत वैष्णव,रामचंद्र पालीवाल नारायण सेन सहित ग्रामवासियों ने रोपित पौधों की नियमित देखभाल की शपथ ली।
मंडोर क्षेत्र के थबुकड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में नीम, बरगद, पीपल आदि प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। भामाशाह खींवराज सुथार ने विद्यालय में एक लाख रुपये का फर्नीचर व 100 पौधे भेंट किए। क्षेत्रवासियों ने जेसीबी के माध्यम पौधरोपण के लिए गढ्ढे खोदने में सहयोग किया। पौधरोपण में प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, समस्त विद्यालय स्टाफ व एसएमसी सदस्य धनाराम सम्पतदास, भूराराम, घेवरराम, उदाराम, मनीष, भगाराम सहित ग्रामवासी मौजूद थे।