10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mangilal Nokhada : हार्डकोर को पकड़ने का प्रयास, पुलिस के सामने से भागा

- पुलिस पर फायरिंग के मामले में 11 माह से फरार है हार्डकोर- पुलिस ने बोलेरो आगे लगाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन हार्डकोर भागा, पुलिस का घटना से इनकार
less than 1 minute read
Google source verification
Mangilal Nokhada : हार्डकोर को पकड़ने का प्रयास, पुलिस के सामने से भागा

Mangilal Nokhada : हार्डकोर को पकड़ने का प्रयास, पुलिस के सामने से भागा

जोधपुर।
जिले के ओसियां 9Osian) कस्बे में चाडी चौराहे (Chadi Circle) के पास गुरुवार दोपहर जानलेवा हमले में वांछित एक हार्डकोर पुलिस को चकमा देकर भाग (Hardcore Mangilal Nokhada run away) गया। हालांकि ओसियां थाना पुलिस (Police station Osian) ने ऐसी घटना से इनकार किया है।
सूत्रों के अनुसार नोखड़ा गांव निवासी मांगीलाल बिश्नोई हार्डकोर (Hardcore Mangilal Nokhada) बदमाश है। उसके खिलाफ गत वर्ष फरवरी में भोजासर थाने में पुलिस पर फायरिंग व जानलेवा हमले का मामला दर्ज है। तब से वह फरार है। इस बीच, दोपहर में वह एसयूवी से ओसियां कस्बे के बाहर चाडी चौराहा की तरफ आ रहा था, जहां ओसियां थाना पुलिस की नाकाबंदी चल रही थी। इस बीच, पुलिस की बोलेरो ने एसयूवी को रोकने और उसमें सवार हार्डकोर को पकड़ने के लिए आगे लगा दी। इतने में एक बाइक सवार बीच में आ गया।
इसके चलते एसयूवी चालक को मौका मिल गया। उसने बोलेरो से पास में एसयूवी भगा दी। पुलिस ने बोलेरो घुमाई, लेकिन बदमाश की एसयूवी का पीछा नहीं किया। जिसके चलते हार्डकोर पकड़ में आते-आते बच गया।
वृत्ताधिकारी ओसियां नूर मोहम्मद का कहना है कि चाडी चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। ओसियां थाना पुलिस के सामने से किसी बदमाश या वांटेड के भाग निकलने की सूचना नहीं है। इस संबंध में पता लगाया जा रहा है।
कोई और थाने की पुलिस होने का अंदेशा
हार्डकोर के पुलिस की आंखों के सामने से भाग निकलने के संबंध में पुलिस इनकार कर रही है, लेकिन यह भी अंदेशा जताया गया है कि हार्डकोर को किसी अन्य थाने की पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की होगी। हालांकि इस संबंध में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।