11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीछा कर रही आरटीओ की बोलेरो को कट मारकर भागा ट्रक

- परिवहन विभाग का एसआइ व दो अन्य चोटिल
less than 1 minute read
Google source verification
पीछा कर रही आरटीओ की बोलेरो को कट मारकर भागा ट्रक

पीछा कर रही आरटीओ की बोलेरो को कट मारकर भागा ट्रक

जोधपुर.
चौपासनी बाइपास पर वाहनों की चैकिंग के दौरान हरियाणा नम्बर के ट्रक की टक्कर से परिवहन विभाग की बोलेरो पलट गई और उसमें सवार परिवहन विभाग के एसआइ सहित दो जने चोटिल हो गए। राजीव गांधी नगर थाने में अज्ञात ट्रक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि परिवहन विभाग के एसआइ मनीष खत्री अपने गार्ड कालूसिंह व चालक मदन सिंह के साथ चौपासनी बाइपास पर गढ़ गोविंद रिसोर्ट के सामने सुबह साढ़े छह बजे वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान चौखां की तरफ से आए हरियाणा नम्बर के एक ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रक को और तेजी से भगाने लगा। परिवहन विभाग के कार्मिकों के पीछा करने के दौरान सरकारी बोलेरो को टक्कर मार दी। डाली बाई मंदिर चौराहे से कुछ पहले परिवहन विभाग की बोलेरो ने आगे आकर रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो पलट गई और तीनों चोटिल हो गए। तीनों किसी तरह बाहर निकले और उपचार कराया। दोपहर में पुलिस को सूचना दी गई।
उधर, चालक ट्रक भगा ले गया। एसआइ मनीष की तरफ से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया।